ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPSC 2021 Mains Paper-1 (Essay): 8 टॉपिक्स पर पूछे गए थे निबंध, ऐसा था पेपर, यहां पढ़ें एनालिसिस

UPSC 2021 Mains Paper-1 (Essay): 8 टॉपिक्स पर पूछे गए थे निबंध, ऐसा था पेपर, यहां पढ़ें एनालिसिस

सिविल सेवा के लिए UPSC Mains 2021 परीक्षा स्थगित करने के लिए बहुत सारी खबरों के बीच आज से परीक्षा शुरू हो गई है। आज, सिविल सेवा के उम्मीदवार पहली परीक्षा, पेपर 1 के लिए उपस्थित हुए, जो निबंध (Essay)...

UPSC 2021 Mains Paper-1 (Essay):  8 टॉपिक्स पर पूछे गए थे निबंध, ऐसा था पेपर, यहां पढ़ें एनालिसिस
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 07 Jan 2022 04:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सिविल सेवा के लिए UPSC Mains 2021 परीक्षा स्थगित करने के लिए बहुत सारी खबरों के बीच आज से परीक्षा शुरू हो गई है। आज, सिविल सेवा के उम्मीदवार पहली परीक्षा, पेपर 1 के लिए उपस्थित हुए, जो निबंध (Essay) का है। परीक्षा आज सुबह 9:00 बजे से आयोजित की गई और दोपहर 12:00 बजे समाप्त हुई।

आइए जानते हैं कैसा रही पहले शिफ्ट की पेपर 1 Essay की परीक्षा। कुछ छात्रों को पेपर आसान लगाा, लेकिन अन्य कई उम्मीदवारों के लिए पेपर बेहद कठिन था। नोएडा केंद्र के बाहर एक उम्मीदवार महक ने कहा, "उन लोगों के लिए पेपर हमेशा आसान था जो विषयों को पूरी तरह समझते थे"

IAS जितिन यादव  ने कहा, Essay का पेपर आसान था, उन्होंने प्रश्न पत्र भी शेयर किया है। बता दें, प्रश्न पत्र में  निबंध के 8 विषय दिए गए थे, जिनमें से उम्मीदवारों को 3 घंटे में2 विषयों पर लिखने के लिए कहा गया था। उम्मीदवारों को प्रत्येक निबंध लगभग 1000 शब्दों  (लगभग 10-12 पृष्ठ) में उत्तर देना था। बता दें, परीक्षा 250 अंक की थी। यूपीएससी मेन्स निबंध पेपर श्रृंखला में उन परीक्षाओं में से एक होता है जो उम्मीदवारों को  अधिकतम अंक प्राप्त करने में मदद करता है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें