UPSC IAS Mains Result 2022: पिछले साल ऐसे थे परिणाम, क्या इस साल होंगे बेहतर?
UPSC Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जल्द ही सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (सीएसई मेन्स) 2022 का परिणाम घोषित करेगा। नतीजे upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर उपलब्ध होंगे। परिणामों की सही तारी

इस खबर को सुनें
UPSC Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जल्द ही सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (सीएसई मेन्स) 2022 का परिणाम घोषित करेगा। नतीजे upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
परिणामों की सही तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आयोग ने 24 नवंबर को एक नोटिस के माध्यम से सूचित किया कि परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। नोटिस में कहा गया था, कि उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।
UPSC CSE इंटरव्यू अगले साल की शुरुआत में होंगे। उसके बाद, मुख्य परीक्षा के परिणाम और इंटरव्यू/पर्सानिलिटी टेस्ट के आधार पर फाइनल परिणाम तैयार किया जाएगा।
बता दें, उम्मीदवार UPSC रिजल्ट 2022 मेन्स रिजल्ट की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवार परिणाम पर लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in चेक कर सकते हैं।
ऐसा था पिछले साल का परिणाम
पिछले साल 18 मार्च को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए थे। इंटरव्यू के लिए कुल 1823 उम्मीदवारों का चयन किया गया था।
UPSC Mains Result 2022: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए चेक कर सकेंगे परिणाम
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर जाकर ‘Written results’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- फिर ' Civil Services Mains (Written) Results 2021' लिंक दिखाई देगा। यहां क्लिक करना होगा।
स्टेप 4- अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसे डाउनलोड करना होगा।
स्टेप 5- अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
बता दें, UPSC CSE के फाइनल परिणाम में मेन्स की लिखित परीक्षा के 1750 अंको और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 अंको को जोड़कर तैयार किया जाता है।