UPSC : सिर्फ 2000 रु में IAS और IPS अफसर ने रचाई शादी, जानें क्या थी दोनों की रैंक
UPSC : आईएएस अफसर युवराज मरमट और आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका शादी के बंधन में बंधन गए हैं। शादी में सिर्फ 2000 रुपये खर्च कर इस कपल ने शानदार मिसाल पेश की है। दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज की।
UPSC Civil Services Exam : LBSNAA वाले कपल की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई एक और लव स्टोरी शादी में बदल गई है। आईएएस अफसर युवराज मरमट और आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका शादी के बंधन में बंधन गए हैं। दोनों बेहद सादगी के साथ कोर्ट मैरिज कर परिणय सूत्र में बंधे। बताया जा रहा है कि इस कपल की शादी महज 2000 रुपये में हो गई। शादी में दो फूल मालाएं, मिठाई और कोर्ट फीस मिलाकर कुल 2 हजार रुपये का खर्च आया। आज जहां लोग शादी ब्याह में लाखों करोड़ों खर्च करते हैं, वहां इस कपल ने सादगी से विवाह की एक अनूठी मिसाल पेश की है।
रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर नवदंपति को बधाई दी। जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव ने भी नवविवाहित अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने युवराज मरमट और पी. मोनिका को मैरिज सर्टिफिकेट सौंपा।
आईएएस युवराज मरमट 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के मलारना चौड़ के निवासी हैं। युवराज ने आईआईटी बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उनके पिता सीताराम सेवानिवृत उप निदेशक जन संपर्क अधिकारी हैं। 2013 में उन्होंने गेट एग्जाम भी पास कियाी था। इसके बाद उन्होंने इंडियन ऑयल और बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) में भी काम किया। इस बीच उन्होंने यूपीएससी का इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम भी पास किया। इसके बाद उन्होंने जॉब करते हुए यूपीएससी सिविल सर्विसेज की तैयारी की और छठवें प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 458वीं रैंक पाकर आईएएस अधिकारी बने। युवराज ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज के छह प्रयासों में 4 बार मेन्स दिया। 2 बार इंटरव्यू दिए। 2016 में पहला अटेमप्ट दिया था। यूपीएससी सिविल सेवा 2021 में उन्होंने मेन्स में 772 अंक, इंटरव्यू में 154 अंक हासिल किए थे।
तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी पी मोनिका ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 637वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने मेन्स में 715 और इंटरव्यू में 179 मार्क्स हासिल किए थे। मौनिका ने फार्माकॉलोजी की पढ़ाई की है।
आपको बता दें कि आईएएस कैडर रूल्स के नियम 5(2) के मुताबिक कोई भी अधिकारी विवाह के आधार पर इंटर कैडर ट्रांसफर का ऑप्शन चुन सकता है।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




