ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPSC CSE Result 2021 : गाजियाबाद की बेटी हर्षिका ने रोजाना 10 घंटे पढ़कर पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

UPSC CSE Result 2021 : गाजियाबाद की बेटी हर्षिका ने रोजाना 10 घंटे पढ़कर पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का परीक्षा परिणाम जारी किया। हर्षिका सिंह ने 169वीं रैंक और आईआईटीयन आदित्य भाटी ने 112वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।...

UPSC CSE Result 2021 : गाजियाबाद की बेटी हर्षिका ने रोजाना 10 घंटे पढ़कर पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा
संवाददाता,गाजियाबादSat, 25 Sep 2021 01:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का परीक्षा परिणाम जारी किया। हर्षिका सिंह ने 169वीं रैंक और आईआईटीयन आदित्य भाटी ने 112वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उत्तीर्ण युवाओं के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। ऑल इंडिया 9वीं रैंक पाने वाली धनबाद की अपाला मिश्रा भी फिलहाल गाजियाबाद में रहती हैं।

गाजियाबाद के प्रताप विहार की रहने वाली हर्षिका सिंह ने यूपीएससी में ऑल इंडिया 169वीं रैंक हासिल किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता दिया है। हर्षिका का कहना है पिता ने लगातार उनका मनोबल बढ़ाया। जिससे आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। हर्षिका के पिता अवधेश कुमार सिंह व्यवसायी है और माता स्नेह प्रभा गृहणी है। हर्षिका सिंह ने बताया कि उन्होंने तीसरे प्रयास में इस सफलता को हासिल किया है। वह आठ से दस घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थीं। हर्षिका ने डीपीएसजी स्कूल से 12वीं में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। आईआईटी लखनऊ से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी होने के बाद आईएएस की तैयारी करने का निर्णय लिया और एक साल की कोचिंग की। उन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए मनोविज्ञान को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुना।

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में वसुंधरा निवासी आदित्य भाटी ने 112वीं रैंक हासिल की है। वह मूलत: गौतम बुद्ध नगर के गांव देवटा के रहने वाले हैं। आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले आदित्य इस समय आईएफएस अधिकारी हैं और मध्यप्रदेश के शहडोल में तैनात हैं। उनके पिताआजाद सिंह भाटी ने बताया कि बेटे की प्रारंभिक शिक्षा साहिबाबाद में हुई। इसके बाद उनका चयन दिल्ली आईआईटी में हो गया। दिल्ली आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। उनका आईएफएस में चयन हो गया। इससे पहले आदित्य ने 2019 की यूपीएससी परीक्षा पास की थी। तब उन्हें 577वीं रैंक मिली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें