ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPSC CSE : यूपीएससी सिविल सेवा में इस बार 7 सालों में सबसे ज्यादा वैकेंसी, अभ्यर्थियों को राहत

UPSC CSE : यूपीएससी सिविल सेवा में इस बार 7 सालों में सबसे ज्यादा वैकेंसी, अभ्यर्थियों को राहत

UPSC CSE 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार अच्छी संख्या में वैकेंसी निकली हैं। इस बार 1105 पदों पर भर्ती निकली है जो सात सालों में सबसे अधिक है।

UPSC CSE : यूपीएससी सिविल सेवा में इस बार 7 सालों में सबसे ज्यादा वैकेंसी, अभ्यर्थियों को राहत
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 02 Feb 2023 06:03 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UPSC CSE : यूपीएससी सीएसई 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार अच्छी संख्या में वैकेंसी निकली हैं। इस बार 1105 पदों पर भर्ती निकली है जो पिछले सात सालों में सबसे अधिक है। पिछले साल 1101 पद थे। 2021 में 712, 2020 में 796, 2019 में 896, 2018 में 782, 2017 में 980, 2016 में 1079 , 2015 में 1164, 2014 में 1364 पद थे। इस भर्ती परीक्षा में हर साल करीब 8 से 9 लाख युवा बैठते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सेवा की चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के चरण होते हैं।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे एग्जाम सेंटर
आयोग ने कहा है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों की संख्या सीमित (चेन्नई, दिसपुर, कोलकाता व नागपुर को छोड़कर) है। एग्जाम सेंटर फर्स्ट एप्लाई फर्स्ट अलॉट के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। यानी आप जितना पहले आवेदन करेंगे, मनचाही एग्जाम सेंटर  सिटी पाने के उतने ही ज्यादा चांस रहेंगे। 

सिविल सेवा के साथ-साथ यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा परीक्षा का भी नोटिफिकेशन जारी किया है। वन सेवा में इस बार 150 वैकेंसी निकाली गई हैं। वन सेवा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 28 मई 2023 को होगी। सिविल सेवा के साथ-साथ यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा परीक्षा का भी नोटिफिकेशन जारी किया है। वन सेवा में इस बार 150 वैकेंसी निकाली गई हैं। वन सेवा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 28 मई 2023 को होगी।

सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्यता 
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। 

आयु सीमा
- न्यूनतम आयु - 21 साल । अधिकतम आयु 32 साल से कम हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से होगी। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1991 से पहले और 1 अगस्त 2002 के बाद न हुआ हो। 

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 32 वर्ष की आयु सीमा के साथ कुल 6 प्रयास मिलते हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 35 वर्ष की आयु तक 9 प्रयास मिलते हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 37 वर्ष की आयु तक असीमित संख्या में प्रयास मिलते हैं|

Virtual Counsellor