ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरयूपीएससी में बिहार की बेटियों का परचम, टॉप-10 में राज्य से तीन

यूपीएससी में बिहार की बेटियों का परचम, टॉप-10 में राज्य से तीन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। रिजल्ट में बिहार की बेटियों ने परचम लहराया है। इस बार यूपीएससी की परीक्षा में पहला और दूसरा रैंक प्राप्

यूपीएससी में बिहार की बेटियों का परचम, टॉप-10 में राज्य से तीन
Alakha Singhवरीय संवाददाता,पटनाTue, 23 May 2023 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। रिजल्ट में बिहार की बेटियों ने परचम लहराया है। इस बार यूपीएससी की परीक्षा में पहला और दूसरा रैंक प्राप्त करने वाली दोनों बेटियां बिहार की हैं। पहला स्थान पटना की इशिता किशोर को जबकि दूसरा स्थान बक्सर की गरिमा लोहिया को मिला। इशिता का परिवार पहले पटना में ही रहता था। कुछ वर्ष पहले वे लोग नोयडा में शिफ्ट हो गए।

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पटना के राहुल श्रीवास्तव को दसवां रैंक मिला है। 17वें स्थान पर अररिया के अविनाश कुमार टॉप 20 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा 44वां रैंक प्राप्त करने वाले तुषार कुमार वर्तमान में मोहनियां में अवर निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त हैं। वहीं आदित्य पांडेय को 47वां रैंक प्राप्त हुआ है। शिवहर के प्रिंस कुमार को 89वां रैंक हासिल हुआ है। इनके अलावा बिहार के दर्जनों छात्रों का चयन सिविल सेवा के विभिन्न पदों के लिए हुआ है। साक्षात्कार के लिए बिहार से 56 छात्रों का चयन हुआ था। वर्ष 2020 में बिहार के शुभम देशभर में टॉपर बने थे।

टॉप पांच में चार लड़कियां
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। यूपीएससी आईएस परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहीं। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा और पांचवां मयूर हजारिका ने हासिल किया है। पहले चारों स्थानों पर बेटियों का कब्जा रहा।

अंकों की घोषणा 15 दिनों बाद होगी
अभ्यथियों को कितने अंक मिले इसकी घोषणा 15 दिनों बाद होगी। 18 अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कार हुए थे। साक्षात्कार की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2529 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें चयनित उम्मीदवारों में 345 जनरल, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी, 72 एसटी उम्मीदवार हैं। 178 उम्मीदवारों को रिजर्व में रखा गया है, जिनमें 89 जनरल कैटेगरी के हैं। 28 ईडब्ल्यूएस, 52 ओबीसी, 5 एससी, 4 एसटी वर्ग के उम्मीदवार हैं। वर्ष 2022 की यूपीएससी सिविल सर्विसेज की भर्ती में आईएए के 180 पद थे। आईएफस के 38, आईपीएस के 200, सर्विसेज ए के 473 और ग्रुप बी सर्विसेज के 131 पद थे।

टॉप टेन की सूची
क्रमांक रोल नंबर उम्मीदवार के नाम
1- 5809986 इशिता किशोर
2- 1506175 गरिमा लोहिया

3 - 1019872 उमा हरति एन
4- 0858695 स्मृति मिश्रा

5 - 0906457 मयूर हजारिका
6- 2409491 गहना नव्या जेम्स

7 - 1802522 वसीम अहमद भट
8- 0853004 अनिरुद्ध यादव

9- 3517201 कनिका गोयल
10- 0205139 राहुल श्रीवास्तव

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें