ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPSC IAS Mains Result 2022: रिजल्ट आने के बाद इंटरव्यू के लिए तैयार रखने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

UPSC IAS Mains Result 2022: रिजल्ट आने के बाद इंटरव्यू के लिए तैयार रखने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

UPSC Civil Services Mains 2022 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही 2022 में सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्म

UPSC IAS Mains Result 2022: रिजल्ट आने के बाद  इंटरव्यू के लिए तैयार रखने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 02 Dec 2022 08:44 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UPSC Civil Services Mains 2022 Result:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही 2022 में सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

जो उम्मीदवार यूपीएससी मेन्स परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें  इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा।  UPSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सिविल सर्विस (मेन्स) परीक्षा, 2022 (CSM2022) के उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा"

यूपीएससी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि "DAF-II (केवल ऑनलाइन मोड) जमा करना अनिवार्य है और यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर DAF-IIऑनलाइन जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में कोई अनुरोध नहीं माना जाएगा "

मेन्स में हुए सफल, तो तैयार रखने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

- ओरिजनल मैट्रिक / हायर सेकंडरी / सर्टिफिकेट या नाम और फिर डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट

- ग्रेजुएशन की ओरिजनल मार्कशीट और डिग्री

- एमबीबीएस और अन्य मेडिकल डिग्री के लिए इंटर्नशिप completion  सर्टिफिकेट

- कास्ट, PwBD सर्टिफिकेट, यदि लागू हो।

UPSC Mains Result 2022:  इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए चेक कर सकेंगे परिणाम

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- होम पेज पर जाकर  ‘Written results’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- फिर ' Civil Services Mains (Written) Results 2021' लिंक दिखाई देगा। यहां क्लिक करना होगा।

स्टेप 4-  अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसे डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 5- अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

बता दें, UPSC CSE के फाइनल परिणाम में मेन्स की लिखित परीक्षा के 1750 अंको और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 अंको को जोड़कर तैयार किया जाता है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें