ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPSC CDS exam 2019: सीडीएस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्नों ने उलझाया

UPSC CDS exam 2019: सीडीएस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्नों ने उलझाया

 UPSC CDS exam 2019: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस एग्जामिनेशन (सीडीएस) परीक्षा रविवार को सम्पन्न हुई। परीक्षा तीन पालियों में हुई। जिसमें कुल 13 हजार 145 बच्चे पंजीकृत हुए...

UPSC CDS exam 2019: सीडीएस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्नों ने उलझाया
निज संवाददाता,लखनऊ।Mon, 09 Sep 2019 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

 UPSC CDS exam 2019: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस एग्जामिनेशन (सीडीएस) परीक्षा रविवार को सम्पन्न हुई। परीक्षा तीन पालियों में हुई। जिसमें कुल 13 हजार 145 बच्चे पंजीकृत हुए थे। प्रथम और द्वितीय पाली में 52 प्रतिशत बच्चे अनुपस्थित रहे। वहीं तृतीय पाली में हुए ऑप्शनल पेपर में कुल पांच हजार 441 बच्चे पंजीकृत हुए थे, जिसमें 48 प्रतिशत बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्नों ने परेशान किया। वहीं गणित से जुड़े सवाल सामान्य स्तर के रहे। 

अभ्यर्थियों की राय
पेपर उम्मीद से काफी कठिन आया था। सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्नों ने परेशान किया। गणित के सवाल सामान्य स्तर के थे। पेपर के स्तर को देखते हुए मेरिट अधिक जाने के आसार हैं। 
ऐलिस कुमार

सामान्य ज्ञान में करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पहले की अपेक्षा कम पूछे गए। राजनीति विज्ञान और विज्ञान विषय से सवाल अधिक थे। गणित के सवाल तो सामान्य थे पर सवालों को हल करने में समय अधिक लग रहा था। जिससे कुछ परेशानी हुई। 
अमित कुमार


गणित के सवालों को हल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई। पर सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के सवालों ने काफी उलझाया। अंग्रेजी के कुछ प्रश्न इस बार तय पैटर्न से हटकर पूछे गए थे। जिसमें अधिक परेशानी हुई। 
नितिन कनौजिया

सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों को हल करने में अधिक समस्या हुई। यह पहला प्रयास था। पेपर उम्मीद से काफी अलग आया है। गणित के सवाल ठीक थे। अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के सवालों को हल करने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी। 
 

Virtual Counsellor