UPPSC RO ARO Admit Card : जारी हुए यूपी आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा के एडमिड कार्ड, 1 पद के 2603 दावेदार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

यूपीपीएससी ने कहा है कि समीक्षा अधिकारी (आरओ)/एआरओ-2023) प्रारंभिक परीक्षा के ए़डमिट कार्ड जारी कर दिए गऐ हैं। परीक्षार्थी uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

uppsc ro aro admit card

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कहा है कि समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ-2023) प्रारंभिक परीक्षा के ए़डमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी https://uppsc.up.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा 11 फरवरी को प्रस्तावित है। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए रिकार्डतोड़ 1069725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए है। इस बार एक पद के लिए 2603 अभ्यर्थियों ने दावेदारी ठोकी है। आयोग ने 9 अक्तूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। आवेदन की अंतिम तिथि नौ नवंबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया था।

Direct Link

आयोग ने परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद अब अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक लगेंगे इनकी घोषणा अभी फरवरी माह के पहले सप्ताह में हो जाएगी। परीक्षा के दिन केंद्रों के आस-पास धारा-144 लागू होगी। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।

समीक्षा अधिकारी के 334 पदों में से 322 उत्तर प्रदेश सचिवालय, नौ लोक सेवा आयोग और तीन पद राजस्व परिषद में हैं। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थी सफल घोषित किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, गाजियाबाद, गोरखपुर, मेरठ, ग्रेटर नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) समेत प्रदेश के 40 जिलों में कराई जाएगी।

यूं डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
https://uppsc.up.nic.in पर जाएं।
आरओ एआरओ ए़डमिट कार्ड पर लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर समेत मांगी गई डिटेल्स डालें।
सब्मिट करने पर ए़डमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़जारी हुए यूपी आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा के एडमिड कार्ड