ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPPSC PCS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जे-2022 प्री का परिणाम घोषित

UPPSC PCS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जे-2022 प्री का परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने गुरुवार की देर रात उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा - 2022 के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 3145 अभ्यर्थी सफल

UPPSC PCS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जे-2022 प्री का परिणाम घोषित
Anuradha Pandeyसंवाददाता,​​​​​​​लखनऊ। Fri, 17 Mar 2023 07:01 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने गुरुवार की देर रात उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा - 2022 के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 3145 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा 12 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा 23, 24 व 25 मई को प्रस्तावित है।

पीसीएस जे के 303 पदों पर भर्ती के लिए 11 दिसंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। 79565 ने अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 50837 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। 3145 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया।

Virtual Counsellor