Hindi Newsकरियर न्यूज़UPPSC PCS J: Only one fourth saw the PCS J copy only 5 minutes were given for one subject
UPPSC PCS J : एक चौथाई ने ही देखी पीसीएस जे की कॉपी, एक विषय के लिए मिले महज 5 मिनट

UPPSC PCS J : एक चौथाई ने ही देखी पीसीएस जे की कॉपी, एक विषय के लिए मिले महज 5 मिनट

संक्षेप:

यूपीपीएससी पीसीएस जे 2022 मुख्य परीक्षा की कॉपी दिखाने के लिए पहले दिन परीक्षा में शामिल 100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें एक चौथाई यानी 25 अभ्यर्थी ही कॉपी देखने के लिए पहुंचे।

Jun 21, 2024 09:12 am ISTPankaj Vijay कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस जे 2022 मुख्य परीक्षा की कॉपी दिखाने के लिए गुरुवार को पहले दिन परीक्षा में शामिल 100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें एक चौथाई यानी 25 अभ्यर्थी ही कॉपी देखने के लिए पहुंचे। इन्हें चार सत्रों में कॉपी दिखाई गई। कॉपी देखने वालों की संख्या कम होने पर प्रतियोगी छात्रों ने तर्क दिया कि 23 जून को राजस्थान आयोग की ओर से पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे में छात्र तैयारी में जुटे हैं। कॉपियों के अवलोकन के बाद अभ्यर्थियों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। जो अभ्यर्थी पहले दिन कॉपियां देखने नहीं आए, उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा। प्रत्येक अभ्यर्थी को कॉपी देखने के लिए अधिकतम 30 मिनट का वक्त आयोग ने दिया।

कॉपियों के अवलोकन के लिए अभ्यर्थियों को चार सत्रों में सुबह 10.30, 11.30, अपराह्न 2.30 और 3.30 बजे बुलाया गया था। इसके लिए 20 जून से 31 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। कुल 31 दिनों में 3019 अभ्यर्थियों को कॉपियां दिखाई जाएंगी। गुरुवार को कॉपियां देखने के लिए आयोग पहुंचे अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया। लेकिन किसी तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई। अभ्यर्थी कॉपियों पर मिले अंकों से संतुष्ट दिखे। उन्होंने पूर्व में आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्राप्तांक एवं कॉपियों में दर्ज अंकों का मिलान भी किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक विषय के लिए मिले महज पांच मिनट
छह विषयों की कॉपियां देखने के लिए निर्धारित अधिकतम 30 मिनट के वक्त को अभ्यर्थियों ने कम बताया। इनका कहना है कि एक विषय की कॉपी देखने के लिए उन्हें महज पांच मिनट का समय ही मिल सका। ऐसे में वे कॉपियों को सरसरी नजर से ही देख पाए। अभ्यर्थियों ने कॉपियों के अवलोकन का समय बढ़ाने की मांग की है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।