ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPPSC APO main exam 2022: सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा की तारीख की घोषित

UPPSC APO main exam 2022: सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा की तारीख की घोषित

UPPSC APO main exam 2022: सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2022   की मुख्य परीक्षा की तारीख आयोग ने घोषित कर दी है। इस परीक्षा के जरिए 69 पदों पर भर्दी की जानी है। सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 9 जन

UPPSC APO main exam 2022: सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा की तारीख की घोषित
Anuradha Pandeyलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 06 Dec 2022 07:19 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UPPSC APO main exam 2022: सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2022   की मुख्य परीक्षा की तारीख आयोग ने घोषित कर दी है। इस परीक्षा के जरिए 69 पदों पर भर्दी की जानी है। सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 9 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा में सुबह 9.30 से 12.30 और दोपहर 2 से 5 बजे तक। 9 जनवरी को सामान्य ज्ञान का पेपर होगा और 10 जनवरी को लॉ के विषयों की परीक्षाएं होंगी। 

आपको बता दें कि इन 69 पदों के लिए प्री परीक्षा में 64100 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसका अर्थ यह था कि एक पद के लिए करीब 100 लोग दावेदार थे। अब प्री परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद परीक्षा देने वालों में 33315 में से 1079 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था।


 एपीओ की प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त 2022 को प्रदेश के दो शहरों प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित की गई थी। इस प्रकार अब मुख्य परीक्षा में भी 1000 पदों में से उम्मीदवारों को चुनना होगा। 

एपीओ भर्ती 2022 की प्रारंभिक परीक्षा लगभग आधे अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा के लिए पंजीकृत 64101 अभ्यर्थियों में से 51.61 प्रतिशत उपस्थित रहे। कुछ केंद्रों पर देर से पहुंचने के कारण अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें