ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरयूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 : उम्मीदवार बोले, 5 साल बाद निकली वैकेंसी, उम्र सीमा बढ़ाई जाए

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 : उम्मीदवार बोले, 5 साल बाद निकली वैकेंसी, उम्र सीमा बढ़ाई जाए

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों ने सोमवार को प्रयागराज के चंद्रशेखर आजाद पार्क में दरोगा भर्ती 2021 की उम्र सीमा में छूट की मांग की। छात्रों का नेतृत्व करते हुए दीपक सिंह ने बताया...

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 : उम्मीदवार बोले, 5 साल बाद निकली वैकेंसी, उम्र सीमा बढ़ाई जाए
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 09 Mar 2021 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों ने सोमवार को प्रयागराज के चंद्रशेखर आजाद पार्क में दरोगा भर्ती 2021 की उम्र सीमा में छूट की मांग की। छात्रों का नेतृत्व करते हुए दीपक सिंह ने बताया कि दरोगा भर्ती 2016 के बाद 5 साल के लंबे अंतराल पर 2021 में भर्ती निकाली गई है। इसमें उम्र सीमा 21 से 28 वर्ष  है। जो छात्र 2016 में 23 वर्ष का था, अब छात्र भर्ती प्रक्रिया में विलंब की वजह से वह 28 वर्ष का हो गया है। इसमें अभ्यर्थी की कोई गलती नहीं है। फिर भी वह फॉर्म भरने से वंचित हो गया है। 

छात्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में उच्चतम न्यायालय को आश्वस्त किया था कि सरकार हर वर्ष 2018 से जनवरी माह में दरोगा भर्ती का विज्ञापन आमंत्रित करेगा। यह प्रक्रिया तीन सालों तक अनवरत जारी रहेगी। इसी आधार पर छात्र दरोगा भर्ती की तैयारी करते रहे लेकिन जब विज्ञापन आया तब छात्र उम्र सीमा के चलते बाहर होने को मजबूर हैं।  

यूपी पुलिस भर्ती 2021 : UPPRPB ने जारी किया 9534 दारोगा भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें योग्यता, सैलरी, आवेदन समेत खास बातें

इससे पहले उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा में यूपी पुलिस दारोगा भर्ती में देरी होने पर उम्र में छूट देने की मांग की थी।

Virtual Counsellor