ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPPCS 2018: 18 अक्तूबर से होगी पीसीएस मेंस परीक्षा

UPPCS 2018: 18 अक्तूबर से होगी पीसीएस मेंस परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की मेंस 2018 की परीक्षा 18 अक्टूबर से शुरू होगी। ये परीक्षा 22 अक्तूबर तक चलेगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.30 और दूसरी पाली की दिन में 2 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा...

UPPCS 2018: 18 अक्तूबर से होगी पीसीएस मेंस परीक्षा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 14 Oct 2019 09:44 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की मेंस 2018 की परीक्षा 18 अक्टूबर से शुरू होगी। ये परीक्षा 22 अक्तूबर तक चलेगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.30 और दूसरी पाली की दिन में 2 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में बने केंद्रों पर कराई जाएगी। ये है परीक्षा का कार्यक्रम

पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथि   पहली पाली                                 दूसरी पाली
18 अक्तूबर          सामान्य हिन्दी                             निबंध
19 अक्तूबर        सामान्य अध्ययन प्रथम             सामान्य अध्ययन द्वितीय
20 अक्तूबर           सामान्य अध्ययन तृतीय         सामान्य अध्ययन चतुर्थ
22 अक्तूबर            ऐच्छिक विषय प्रथम              ऐच्छिक विषय द्वितीय

आपको बता दें ति पीसीएस 2018 की प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्तूबर को हुई थी। 30 मार्च को प्री का परिणाम जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा 17 से 21 जून तक प्रस्तावित थी। 7 से 29 मई तक मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे और 13 मई को मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया था लेकिन मुख्य परीक्षा से पहले एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के पेपर लीक का प्रकरण सामने आने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
नए पैटर्न में अब पीसीएस मेंस में दो के बजाए सिर्फ एक वैकल्पिक विषय होगा। इसके दो प्रश्न पत्र होंगे। जबकि सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्रों की संख्या दो से बढ़कर चार हो जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें