यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में धांधली के आरोपों पर भर्ती बोर्ड UPPBPB का आया जवाब, जानें क्या कहा

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UPPBPB UP Police SI Exam 2021 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB या  UPPRPB ) लखनऊ  ने यूपी पुलिस में एसआई के 9534 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में धांधली के आरोपों...

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में धांधली के आरोपों पर भर्ती बोर्ड UPPBPB का आया जवाब, जानें क्या कहा

UPPBPB UP Police SI Exam 2021 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB या  UPPRPB ) लखनऊ  ने यूपी पुलिस में एसआई के 9534 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में धांधली के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा कि सोशल मीडिया पर हैश टैग यूपीएसआई2021स्कैम ( #UPSI2021SCAM ) और यूपीएसआईस्कैम2021 ( #upsiscam2021 ) के साथ किए गए ट्वीट पूरी तरह भ्रामक है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अनुरोध करते हुए है कहा है कि वह अफवाहों पर भरोसा न करें एवं आधिकारिक जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in चेक करें। 

आपको बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड का यह बयान उन आरोपों के जवाब में आया है जिनमें कहा जा रहा था कि 12 नवंबर से 02 दिसंबर के बीच हुई एसआई भर्ती परीक्षा में धांधली हुई है और योगी सरकार को परीक्षा रद्द कर मामले की जांच के आदेश देने चाहिए।

— UP POLICE (@Uppolice) December 15, 2021

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने ट्वीट कर कहा, 'उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2020-2021 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 के बीच करवाई गई थी। इस परीक्षा से संबंधित उत्तर कुंजी 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक के लिए बोर्ड की वेबासइट पर प्रदर्शित करते हुए अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई हैं। उक्त समयसीमा (10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2021 रात 12 बजे तक) में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार ही अभ्यर्थियों के अंका का निर्धारण किया जाएगा। अभी तक की स्थिति में अभ्यर्थियों के अंकों का निर्धारण नहीं किया गया है और न ही मेरिट लिस्ट बनाई गई है। अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार प्राप्तांकों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन / पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) कराई जाएगी।'

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा, 'यह भी स्पष्ट किया जाता है कि लिखित परीक्षा के समय इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक लिया गया है तथा पेपर पर अलग से उसके दाहिने व बायें दोनों हाथों के अंगूठे के फिंगर प्रिंट (बायोमेट्रिक) लिए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा के समय लिए गए बायोमेट्रिक से मिलान के बाद ही उन्हें भर्ती प्रक्रिया में अगले चरण डीवी / पीएसटी में शामिल किया जाएगा। इसी तरह शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले भी बायोमेट्रिक मिलान के बाद ही पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) कराई जाएगी।'

UPPBPB UP Police SI Exam 2021 : यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर आंदोलन

बुधवार को ट्विटर पर हैशटैग #UPSI2021SCAM और #upsi2021 के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए बहुथ से अभ्यर्थियों ने लिखा था कि कई छात्रों के 152 से लेकर 159 प्रश्न तक सही बैठ रहे हैं, जबकि प्रश्न पत्र इतना आसान नहीं था। इसके अलावा इन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ऑनलाइन परीक्षा के एक प्रश्न की फोटो पर भी सवाल उठाया था। इस तस्वीर में लैपटॉप में ऑनलाइन परीक्षा का एक प्रश्न खुला हुआ है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।