ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ करियरUPMSP UP board result 2023: यूपी के पहली से 8वीं के वार्षिक परिणाम कल, हाई स्कूल और इंटर के रिजल्ट पर यह अपडेट

UPMSP UP board result 2023: यूपी के पहली से 8वीं के वार्षिक परिणाम कल, हाई स्कूल और इंटर के रिजल्ट पर यह अपडेट

UP Board Result 2023: बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट, उत्तर प्रदेश राज्य के 1 से आठवीं तक के सभी स्कूलों का वार्षिक परिणाम कल 31 मार्च को जारी करेगा। फरवरी में विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें लिखा

UPMSP UP board result 2023: यूपी के पहली से 8वीं के वार्षिक परिणाम कल, हाई स्कूल और इंटर के रिजल्ट पर यह अपडेट
Anuradha Pandeyलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 30 Mar 2023 11:44 AM
ऐप पर पढ़ें

UP Board Result 2023: बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट, उत्तर प्रदेश राज्य के 1 से आठवीं तक के सभी स्कूलों का वार्षिक परिणाम कल 31 मार्च को जारी करेगा। फरवरी में विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें लिखा था कि फरवरी में मूल्यांकन कार्य पूरा करने के बाद 30 मार्च को नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स को उनका रिजल्ट कम रिपोर्ट दी जाएगी। आपको बता दें कि यूपी में ये परीक्षा 50 अंकों के लिए ली गईं थीं, परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गईं थीं।UP board 10th, 12th results रिजल्ट की तैयारी भी  जोरों पर है। 18 मार्च से यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 1 अप्रैल तक कॉपी चेकिंग पूरी कर ली जाएंगी। 
अब तक 3.19 करोड़ कॉपियों में से 2,78,86,307 कॉपियां जांची जा चुकी हैं और लगभग 41 लाख कॉपियां बची हैं। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि सोमवार को 81,376 परीक्षक उपस्थित रहे। वहीं प्रयागराज दस में से पांच केंद्रों केसर विद्यापीठ, एंग्लो बंगाली, भारत स्काउट एवं गाइड, अग्रसेन और क्रास्थवेट कॉलेज में मूल्यांकन समाप्त हो चुका है।