ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPMSP UP Board Class 10, 12 Exam 2021: बोर्ड परीक्षार्थियों की बल्ले-बल्ले, सीम योगी आदित्यनाथ के फैसले से पास होंगे हर साल फेल हो रहे करीब 12 लाख छात्र

UPMSP UP Board Class 10, 12 Exam 2021: बोर्ड परीक्षार्थियों की बल्ले-बल्ले, सीम योगी आदित्यनाथ के फैसले से पास होंगे हर साल फेल हो रहे करीब 12 लाख छात्र

UPMSP UP Board Class 10, 12 Exam 2021: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द होने से छात्रों की बल्ले-बल्ले हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के फैसले से राज्य में हर साल फेल हो रहे करीब...

UPMSP UP Board Class 10, 12 Exam 2021: बोर्ड परीक्षार्थियों की बल्ले-बल्ले, सीम योगी आदित्यनाथ के फैसले से पास होंगे हर साल फेल हो रहे करीब 12 लाख छात्र
अलखराम सिंह,नई दिल्लीSat, 05 Jun 2021 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

UPMSP UP Board Class 10, 12 Exam 2021: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द होने से छात्रों की बल्ले-बल्ले हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के फैसले से राज्य में हर साल फेल हो रहे करीब 12 लाख छात्र-छात्राएं भी आसानी से पास हो जाएंगे। 

दरअसल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हल साल औसतन 80 फीसदी छात्र ही पास होते हैँ और 20 फीसदी फेल हो जाते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों की संख्या कुल संख्या 30 लाख हो तो इसका 20 फीसदी 6 लाख छात्र होते हैं। यानी 10वीं में हर साल बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में करीब 6 लाख छात्र फेल होते हैं।

इस प्रकार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में औसतन 75 फीसदी छात्र पास होते हैं जबकि 25 फीसदी छात्र फेल हो जाते हैं। चूंकि 12वीं के परीक्षार्थियों औतस संख्या हल साल 25 लाख होती है। ऐसे में 25 लाख में फेल होने वाले 25 फीसदी छात्रों की संख्या 625000 यानी करीब 6 लाख होती है।

इस प्रकार से देखा जाए तो यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं में हर साल फेल होने वाले करीब 12 लाख छात्र इस बार आसानी से पास हो सकेंगे।


2020 में यूपी बोर्ड के साढ़े 55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म भरा था। हाईस्कूल में 30,03,471 और इंटर में 25,70,600 छात्रों का परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया था।

पिछले वर्ष (2020) 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया था। जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया था। 10वीं और 12वीं के टॉपर एक ही स्कूल (श्री राम एस एम इंटर कॉलेज, बड़ौत) से थे।  इंटर में सबसे अच्छा रिजल्ट महोबा (89.24 फीसदी) का रहा था और सबसे खराब रिजल्ट अलीगढ़ (56.39) का रहा था।


UP Board 10th Result 2019 :
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2019 में कुल 31,95,603 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस बार 10वीं की 1.90 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। वर्ष 2019 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 75.16 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

UP Board 12th Result 2019 :
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2019 में 26,11,319 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वर्ष 2019 में यूपी बोर्ड इंटर में 72.43 स्टूडेंट्स पास हुए थे। इंटर में लड़कियों ने बाजी मारी थी। इंटर में 78.4% लड़कियां और 67.4% लड़के पास हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें