ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPHESC : यूपी के डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य भर्ती का साक्षात्कार 20 मार्च से

UPHESC : यूपी के डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य भर्ती का साक्षात्कार 20 मार्च से

यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 20 मार्च से होंगे। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में साक्षात्कार कराने...

UPHESC : यूपी के डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य भर्ती का साक्षात्कार 20 मार्च से
वरिष्ठ संवाददाता,प्रयागराजWed, 24 Feb 2021 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 20 मार्च से होंगे। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में साक्षात्कार कराने का निर्णय लिया गया। सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार साक्षात्कार के लिए तिथिवार आमंत्रित अभ्यर्थियों का विवरण शीघ्र ही आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

प्राचार्य पदों के प्रति अनर्ह 214 अभ्यर्थियों का विवरण आयोग के पोर्टल www.uphesconline.org और www.uphesc.org पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा का परिणाम 15 फरवरी को घोषित हुआ था जिसमें 610 अभ्यर्थी सफल थे। 29 अक्तूबर 2020 को आयोजित लिखित परीक्षा के लिए 2 फरवरी को उत्तरकुंजी जारी की गई थी। लिखित परीक्षा के लिए पंजीकृत 917 अभ्यर्थियों में से 743 सम्मिलित हुए थे।

Virtual Counsellor