ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरup police result: रिजल्ट घोषित, ये हैं शारीरिक मानक परीक्षण के मानक, देखें uppbpb.gov.in

up police result: रिजल्ट घोषित, ये हैं शारीरिक मानक परीक्षण के मानक, देखें uppbpb.gov.in

UP Police Constable recruitment 2018: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UP Police) ने उत्तर प्रदेश में सिविल पुलिस और पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम...

up police result: रिजल्ट घोषित, ये हैं शारीरिक मानक परीक्षण के मानक, देखें uppbpb.gov.in
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 06 Dec 2018 12:54 PM
ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable recruitment 2018: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UP Police) ने उत्तर प्रदेश में सिविल पुलिस और पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। वेबसाइट की जानकारी के मुताबिक आज से डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण शुरू होंगे। जानें पुरुष अभ्यार्थियों और महिला अभ्यार्थियों के लिए शारीरिक मानक परीक्षण के लिए निम्नवत मानक: 

up police result 2018: रिजल्ट का लिंक हुआ एक्टिव, यहां चेक करें नतीजे

1. पुरुषों के लिए: ऊंचाई: सामान्य/ अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के पुरुष अभ्यार्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी है।
2.अनुसूचित जनजातियों के पुरुष अभ्यार्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी है

सीना: सामान्य/ अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के पुरुष अभ्यार्थियों के लिए न्यूनतम सीने का माप 79 सेमी बिना फउलाए औक कम से कम 84 सेमी फुलाने पर है। अनुसूचित जनजाति के पुरुष अभ्यार्थियों के लिए न्यूनतम सीने का माप 77 सेमी बिना फउलाए औक कम से कम 82 सेमी फुलाने पर है।
न्यूनतन 5  सेमी सीने का फुलाव अनिवार्य है।

up police result: डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, यहां देखें पूरी लिस्ट

महिला अभ्यार्थियों के लिए  

ऊंचाई: सामान्य/ अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों की महिला अभ्यार्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी है।
2.अनुसूचित जनजातियों के महिला अभ्यार्थियों  के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी है

महिला अभ्यार्थियों  के लिए न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें