यूपी पुलिस भर्ती : UPPRPB ने जारी की अभ्यर्थियों को आवंटित जनपदों की लिस्ट, यहां चेक करें किस जिले में है आपकी परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 19 व 20 दिसंबर को होने वाली जेल वार्डर, फायरमैन व कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आवंटित जनपदों की सूची...

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 19 व 20 दिसंबर को होने वाली जेल वार्डर, फायरमैन व कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आवंटित जनपदों की सूची वेबसाइट uppbpb.gov.in पर प्रकाशित कर दी है। अभ्यर्थी इस सूची में यह चेक कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किसी जिले में हैं। बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले जारी किए जाएंगे। 5825 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 19 व 20 दिसंबर को दो पालियों में होने वाली ऑफलाइन लिखित परीक्षा
प्रदेश के 10 जिलों में बनाए गए 335 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
लाखों उम्मीदवारों की सूची में कैसें देखें अपना परीक्षा जिला
बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र संख्या ही उनका रजिस्ट्रेशन नंबर है। अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए आवंटित जनपद की जानकारी अपना आवेदन पत्र संख्या/रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सर्च कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर बाद में लिखित परीक्षा की तिथि से 7 दिन पहले अपलोड किए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व बर्थ डेट डालकर डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को कोई समस्या है तो वह हेल्प डेस्क पर कॉल कर सकते हैं।
नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। बोर्ड के अपर सचिव भर्ती विजय भूषण ने बताया कि 19 व 20 दिसंबर को आयोजित होने वाली आफलाइन लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्रों के निर्देश में त्रुटिवश ‘नो निगेटिव मार्किंग’ तथ्य अंकित हो गया था। बोर्ड ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर भी स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। सभी अभ्यर्थियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि लिखित परीक्षा में गलत उत्तर देने पर ऋणात्मक अंक प्रदान किए जाएंगे।
कड़ी सुरक्षा
ऑफलाइन लिखित परीक्षा कड़े सुरक्षा घेरे में होगी। प्रदेश के 10 जिलों में बनाए गए 335 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से हर केंद्र पर एक इंस्पेक्टर व दो सब इंस्पेक्टर की तैनाती की जाएगी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसर भी लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और हर अभ्यर्थी की बायोमीट्रिक हाजिरी ली जाएगी, ताकि किसी अभ्यर्थी की जगह कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा में न बैठ सके।
हेल्प डेस्क
परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा 72 केंद्र लखनऊ में बनाए गए हैं। इसके बाद प्रयागराज में 65, वाराणसी में 58, कानपुर नगर में 56, गोरखपुर में 35, आगरा में 30, बरेली में आठ, गाजियाबाद में पांच तथा मेरठ व गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में तीन-तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किया है। यह नंबर (09513765358) बोर्ड की वेबसाइट पर भी दिया गया है। यह हेल्प डेस्क नंबर सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट (http://uppbpb.gov.in) पर क्रियाशील है।
कुल वैकेंसी
इस भर्ती में जेल वार्डर के 3638 पद (3012 पुरुष एवं 628 महिला),अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2085 पद तथा कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 102 पद शामिल हैं। इससे संबंधित विज्ञापन वर्ष 2016 में जारी किया गया था।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


