ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरयूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018:पुलिस लाइंस में दस्तावेजों की जांच, पीएसी में दौड़

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018:पुलिस लाइंस में दस्तावेजों की जांच, पीएसी में दौड़

सिपाही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार से प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज की पुलिस लाइन में जांच हुई तो पीएसी ग्राउंड में दौड़। भर्ती प्रक्रिया 10...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018:पुलिस लाइंस में दस्तावेजों की जांच, पीएसी में दौड़
वरिष्ठ संवाददाता.,गोरखपुर | Sat, 08 Dec 2018 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सिपाही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार से प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज की पुलिस लाइन में जांच हुई तो पीएसी ग्राउंड में दौड़। भर्ती प्रक्रिया 10 दिसंबर तक चलेगी।

सिपाही भर्ती परीक्षा 2018: कई प्रश्नों के जवाब पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने उत्तरमाला पर आपत्ति दर्ज करानी शुरू कर दी है

एसपी यातायात इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। हालांकि कितने अभ्यर्थी शामिल हुए और कितने नहीं आए इसका सही आंकड़ा अधिकारियों तक के पास नहीं थी। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है। गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण पुलिस लाइन और पीएसी ग्राउंड में हो रहा है।

up police result: रिजल्ट घोषित, ये हैं शारीरिक मानक परीक्षण के मानक, देखें uppbpb.gov.in

दस तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया :10 दिसम्बर तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में कितने पुरुष/महिला अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को कितने लोग पहुंचे, शनिवार को कितने लोग आएंगे इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं थी। भर्ती के नोडल अधिकारी/एसपी यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि भर्ती करने का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को मिला है। 

up police result 2018: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में अभ्यर्थियों का आरोप- कम नंबर वाले हो गए पास, अधिक नंबर वाले फेल

पुरुषों को 4.8 व महिलाओं को 2.4 किमी लगानी है दौड़:भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी. और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी. की दौड़ पूरी करनी है। यह परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी। इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे।

up police result: डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, यहां देखें पूरी लिस्ट

Virtual Counsellor