ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUP Police Cut off 2018: uppbpb कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया कट ऑफ जारी हुआ

UP Police Cut off 2018: uppbpb कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया कट ऑफ जारी हुआ

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (uppbpb) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया कट ऑफ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया है। यूपी पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा...

UP Police Cut off 2018: uppbpb कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया कट ऑफ जारी हुआ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 16 Dec 2018 01:38 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (uppbpb) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया कट ऑफ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया है।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है और इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के डॉकुमेंट्स का वेरीफिकेशन व शारीरिक मानक परीक्षा (PST) शुरू हो चुकी है।  इस भर्ती  परीक्षा में सफल हुए कुछ और उम्मीदवारों की जरूरत है ऐसे में भर्ती बोर्ड एक अतिरिक्त कट ऑफ जारी किया गया है। यह यह ऑफ यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अब देखा जा सकता है। इसमें जिन उम्मीदवारों का नाम होगा उनके लिए डॉकुमेंट वेरीफिकेशन और PST 26 दिसंबर को आयोजित किया जाना संभावित है।

up police new cut off

 

UP Police Cut-off 2018: यूपी पुलिस भर्ती में प्रस्तावित पदों की संख्या के 1.5 गुना अभ्यर्थियों को डॉकुमेंट वेरीफिकेश और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जा रहा है। इसी आधार पर कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बुलाया गया था।

नए कट ऑफ यानी अतिरिक्त उम्मीदवारों को बुलाए जाने के संबंध में 11  दिसंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर निम्नलिखित सूचना प्रकाशित हुई-up police new cut off

 

ऊपर तस्वीर में दिख रही सूचना आप यहां दिए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं- Notice for the New Cut Off

यूपी पुलिस के 49000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती का विज्ञापन अक्टूबर 2018 प्रकाशित किया गया था। अगली परीक्षा या अन्य अपडेट यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित होगी। इसलिए उम्मीदवारों को चाहिए वह किसी भी प्रमाणिक सूचना के लिए भर्ती बोर्ड की वेबसाइट  uppbpb.gov.in  को विजिट करते रहें।

हेल्पलाइन नं जारी-

जिन लोगों का अभी शारीरिक मानक परीक्षण  और डॉकुमेंट वेरीफिकेशन चल रहा है उनके लिए यूपी पुलिस की वेबसाइट पर यह भी जानकारी दी गई है कि डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण यानी PST 6 दिसंबर से शुरू होगा। अगर परीक्षा परिणाम संबंधी कोई परेशानी है तो टोल फ्री नंबर - 18002669412 पर फोन करके समस्या का निवारण कर सकते हैं। 

 

उम्मीदवार यहां उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें