ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरDownload UP Police Constable result 2019: ये रहे रिजल्ट के Direct Link

Download UP Police Constable result 2019: ये रहे रिजल्ट के Direct Link

UP Police Constable result 2019 declared:  यू उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (uppbpb) ने पुलिस एवं पीएसी में सिपाही (कांस्टेबल) के 41520 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिए कराई गई...

Download UP Police Constable result 2019: ये रहे रिजल्ट के Direct Link
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 19 Feb 2019 01:09 PM
ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable result 2019 declared:  यू उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (uppbpb) ने पुलिस एवं पीएसी में सिपाही (कांस्टेबल) के 41520 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिए कराई गई परीक्षा का परिणाम सोमवार देर शाम घोषित कर दिया था। इस यूपी पुलिस भर्ती के लिए 18 जून, 19 जून और 25 अक्टूबर व 26 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 22,76,184 उम्मीदवारों ने यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए 6 दिसंबर से 14 फरवरी के बीच बुलाया गया था। पीईटी और डीवी के लिए 
कुल 2,27,6184 अभ्यर्थी मैदान में थे। 

फाइनल रिजल्ट में पुरुष वर्ग में शामली के विनय मलिक और महिला वर्ग में बागपत की प्रिंसी ने टॉप किया है।

सूची-1:- आरक्षी नागरिक पुलिस एंव आरक्षी पीएसी के पद पर कुल-41520 अभ्यर्थियो की संयुक्त सूची रजिस्ट्रेशन नम्बर के बढते हुये क्रम में।

सूची-2:- आरक्षी नागरिक पुलिस अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत चयनित 11761 अभ्यर्थियो की सूची।

सूची-3:- आरक्षी नागरिक पुलिस अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अंतर्गत चयनित 6350 अभ्यर्थियो की सूची।

सूची-4:- आरक्षी नागरिक पुलिस अनुसूचित जाति श्रेणी के अंतर्गत चयनित 4939 अभ्यर्थियो की सूची।

सूची-5:- आरक्षी नागरिक पुलिस अनुसूचित जन जाति श्रेणी के अंतर्गत चयनित 470 अभ्यर्थियो की सूची।

सूची-6:- आरक्षी पीएसी अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत चयनित 9000 अभ्यर्थियो की सूची।

सूची-7:- आरक्षी पीएसी अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अंतर्गत चयनित 4860 अभ्यर्थियो की सूची।

सूची-8:- आरक्षी पीएसी अनुसूचित जाति श्रेणी के अंतर्गत चयनित 3780 अभ्यर्थियो की सूची।

सूची-9:- आरक्षी पीएसी अनुसूचित जन जाति श्रेणी के अंतर्गत चयनित 360 अभ्यर्थियो की सूची।

चयनित अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी बुलंदशहर जिले के
भर्ती बोर्ड के अनुसार सिपाही के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 1945 बुलंदशहर, 1776 मेरठ, 1586 बागपत, 1503 अलीगढ़, 1486 आगरा, 1209 बिजनौर, 1232 मुजफ्फरनगर, 1206 मथुरा, 1166 गाजीपुर, 959 मुरादाबाद, 945 अमरोहा, 937 सहारनपुर, 934 शामली, 923 गोरखपुर, 898 फिरोजाबाद, 857 बलिया, 801 गाजियाबाद, 765 कानपुर नगर व देवरिया, 752 हापुड़, 750 इलाहाबाद, 718 कानपुर देहात, 689 जौनपुर, 680 आजमगढ़, 652 प्रतापगढ़, 648 हाथरस, 610 रायबरेली, 564 वाराणसी, 533 फैजाबाद (अयोध्या), 544 उन्नाव, 511 गौतमबुद्धनगर व 487 अंबेडकरनगर जिले के हैं। शेष जिलों में 500 से कम अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें