UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल री एग्जाम फर्जी डेट का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल

Jul 16, 2024 07:07 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

up police constable exam fake dates viral fact check-उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल री एग्जाम डेट को कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने अभी तारीख जारी नहीं की हैं। जैसे ही कांस्टेबल एग्जाम की तारीख को लेकर कोई

UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल री एग्जाम फर्जी डेट का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल री एग्जाम डेट को कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने अभी तारीख जारी नहीं की हैं। जैसे ही कांस्टेबल एग्जाम की तारीख को लेकर कोई नोटिफिकेशन आएगा, आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। वहीं से उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल री एग्जाम फर्जी डेट को लेकर सोशल मीडिया पर  एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि यह परीक्षा की तारीख 10 और 11 अगस्त को होगा, आपको बता दें यह पूरी तरह से फेक है।  खुद  यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने एक्स पर लिखकर इसका खंडना किया है।  बोर्ड ने लिखा है कि परीक्षा 10 एवं 11 अगस्त 2024 को आयोजित कराए जाने संबंधी सूचना भ्रामक है। बोर्ड की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। ध्यान रहे परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल साइट या ट्वीटर हैंडल पर दी जाएगी। इस प्रकार की भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आधिकारिक तौर पर अभी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 17 व 18 फरवरी को आरक्षी पद के लिए लिखित परीक्षा कराई थी। आपको बता दें कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 43 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। कोविड के बाद इतनी अधिक पदों पर निकाली गई यह पहली भर्ती थी।इस परीक्षा में परीक्षार्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को रद्द कर दिया था और छह माह के भीतर फिर से परीक्षा कराने के आदेश दिए थे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश की पालना करते हुए छह माह के भीतर यूपी पुलिस कांस्टेबल री एग्जाम कराने की तैयारी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती री-एग्जाम में सभी अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में यात्रा की फ्री सुविधा रहेगी। परीक्षा के दौरान वे एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे। उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।