UP Police Exam Update: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के प्री एडमिट कार्ड कब? इस शहर में बनें ज्यादा केंद्र

Aug 08, 2024 09:25 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

UP Police Constable Exam admit card: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर होगी, आपको बता दें कि सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र लखनऊ और बनारस में बनाए हैं। यहां 80, 80 परीक्षा

UP Police Exam Update: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के प्री एडमिट कार्ड कब? इस शहर में बनें ज्यादा केंद्र

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर होगी, आपको बता दें कि सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र लखनऊ और बनारस में बनाए हैं। यहां 80, 80 परीक्षा केंद्र बनाएं गए। उम्मीदवारों की सुविधाओं को देखते हुए परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर की दूरी पर बनाए गए हैं, जिससे उन्हें पहुंचने में ज्यादा समय न लगे। इसके अलावा लखीमपुर जिले में  बोर्ड के निर्देशानुसार इस बार केवल राजकीय और एडेड इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों व इंजीनियरिंग संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में 15 परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की गई है। इस बार परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी न हो जिसके चलते कोई भी प्राईवेट संस्थान को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

इसके एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप भी जल्द जारी होमे वाली हैं। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने पर उम्मीदवार को इस बात का आइडिया लग जाता है कि उसका एग्जाम किस शहर में होगा और वह उसी हिसाब से अपना ट्रेवल प्लान बना लेता है। अधिकतर परीक्षाओं में एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी की जाती है। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द से जल्द एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पुलिस में सिपाही 60244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में अगर कोई गड़बड़ी का प्रयास करता है अथवा पेपर लीक करने का प्रयास किया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस भर्ती बोर्ड को दी जा सकती है। इसके लिये भर्ती बोर्ड के मोबाइल नम्बर-9454457951 पर व्हाट्सऐप अथवा ईमेल satarkta.policeboard@gmail.com बनाए हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड यूं करें डाउनलोड 
चरण -1 - यूपी पुलिस वेबसाइट uppbpb.gov.in या ccp123.onlinereg.co.in पर जाएं।
चरण - 2- डिस्ट्रिक्ट इंटीमेशन के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- एडमिट कार्ड विंडो खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। एडमिट कार्ड सामने आ जाएगा। ( हो सकता है कि विंडो न खुले और '' दि सर्विस इज अनअवेलेबल '' का एरर आए। ऐसी स्थिति में आप पेज रिफ्रेश करें। फिर ट्राय करें। फिर भी न हो तो थोड़ी देर बाद ट्राय करें

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;