ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUPPBPB UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार अगले सप्ताह हो सकता है खत्म

UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार अगले सप्ताह हो सकता है खत्म

यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह कभी भी 26000 पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार अगले सप्ताह हो सकता है खत्म
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 11 Aug 2022 05:18 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बहुत जल्द यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती 2022  का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह यानी 15 अगस्त के बाद कभी भी 26000 पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्तियां 31 दिसम्बर 2023 तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। इस लिहाज से संभावना है कि इसी माह भर्ती ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार  कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। यानी बंपर आवेदन आने की उम्मीद है। स्वयं भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद जताई है। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। ऐसे में चयन आसान नहीं होगा। यूपी पुलिस एसआई भर्ती में असफल रहे लाखों युवा आने वाली कांस्टेबल भर्ती में किस्मत आजमाना चाहेंगे। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा। 

UPPRPB UPPBPB UP Police SI Result : 20 जिलों के अभ्यर्थी पहुंचे कोर्ट, ब्लैकलिस्ट कंपनी से करवाई यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा

पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें