ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUP Police Constable Bharti 2022 : लंबा हुआ इंतजार, यूपी पुलिस कांस्टेबल की 26210 भर्ती से जुड़ा अहम नोटिस जारी

UP Police Constable Bharti 2022 : लंबा हुआ इंतजार, यूपी पुलिस कांस्टेबल की 26210 भर्ती से जुड़ा अहम नोटिस जारी

UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 औ फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि 27 जनवरी 2022 के बाद भर्ती...

UP Police Constable Bharti 2022 : लंबा हुआ इंतजार, यूपी पुलिस कांस्टेबल की 26210 भर्ती से जुड़ा अहम नोटिस जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 26 Jan 2022 08:56 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 औ फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि 27 जनवरी 2022 के बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है क्योंकि परीक्षा एजेंसी कंपनी की ओर से टेंडर भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी तय की गई थी। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) की ओर से मंगलवार को जारी ताजा नोटिस के मुताबिक टेंडर भरने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 10 फरवरी 2022 कर दी गई है। 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि कुछ कंपनियों की ओर से भर्ती प्रक्रिया की शर्तों व प्रावधानों को लेकर कुछ प्रश्न पूछे गए हैं। इन प्रश्नों व पूछताछ के निपटारे के लिए भर्ती बोर्ड के स्तर पर कार्यवाही चल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए टेंडर भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी से बढ़ाकर 10 फरवरी की जाती है। 

नोटिस देखने के लिए क्लिक करें 

यूपी पुलिस कांस्टेबल फायरमैन भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य अहम बातें - 
- भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है। 

- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा। 

- पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी।

- आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एग्जाम एजेंसी से 5000 प्रश्नों का क्वेश्चन बैंक तैयार करवाएगा। इस प्रश्न बैंक में से फाइनल प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा। 

- टेंडर में कंपनियों को शारीरिक मौपतौल (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टेज के लिए 85 हजार अनुमानित उम्मीदवारों बताए गए हैं। 

- परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें