UP Police Constable Bharti 2022: किसी भी वक्त शुरू हो सकती है 26210 कांस्टेबल भर्ती, देखिए परीक्षा पैटर्न
UP Police Constable Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) जल्द ही यूपी के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी दे सकता है। राज्य में पुलिस आरक्षक (Constable GD) के 26210 पदों

इस खबर को सुनें
UP Police Constable Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) जल्द ही यूपी के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी दे सकता है। राज्य में पुलिस आरक्षक (Constable GD) के 26210 पदों पर भर्ती किसी भी वक्त शुरू की जा सकती है। राज्य में पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू होने के लिए टेंडर प्रक्रिया कई महीने पहले शुरू हुई थी। ऐसे में पिछले दो-तीन महीने से अभ्यर्थी भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि दिसंबर 2022 में किसी भी वक्त यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू जाएगी। हालांकि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से अभी ऑफिशियल सूचना जारी होने का इंतजार करना होगा। यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट सूचना भर्ती बोर्ड की वेबसाइट upbpbp.gov.in पर जारी होगी। इसके साथ ही अभ्यर्थी livehindustan.com के करियर पेज पर भी कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देखी जा सकती है। आगे देखिए कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया की संभावित आवेदन शर्तें व परीक्षा पैटर्न-
कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा और योग्यता-
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की कांस्टेबल भर्ती 2022 में 18 से 22 साल के इंटरमीडिएट (Class 12) पास अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। हालांकि यह आयु सीमा और योग्यता संभावित है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ठ होगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पैटर्न-
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कॉपी पेन से होगी। परीक्षा में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा। परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, इस बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। इस प्रकार से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की कटऑफ काफी ऊंची रह सकती है।