UP Police Bharti 2024: Normalization system will be implemented in the new recruitment examinations of UP Police formula released UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस की नई भर्ती परीक्षाओं में लागू होगा नॉर्मलाइजेशन सिस्टम, फॉर्मूला जारी, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Police Bharti 2024: Normalization system will be implemented in the new recruitment examinations of UP Police formula released

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस की नई भर्ती परीक्षाओं में लागू होगा नॉर्मलाइजेशन सिस्टम, फॉर्मूला जारी

UP Police Bharti : यूपी पुलिस में 62000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। यूपीपीबीपीबी ने अब सभी भर्ती परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम लागू करने का फैसला किया है।

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 19 Dec 2023 08:10 PM
share Share
Follow Us on
UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस की नई भर्ती परीक्षाओं में लागू होगा नॉर्मलाइजेशन सिस्टम, फॉर्मूला जारी

UP Police SI, Constable Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, (UPPBPB), लखनऊ ने आगामी भर्ती परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है। इस संबंध में यूपी पुलिस भर्ती की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर सोमवार, 18 दिसंबर को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। यूपी पुलिस के लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षाओं खासकर दो या दो से अधिक पालियों में होने वाली परीक्षाओं में बोर्ड आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों के अंकों का प्रसामान्यीकरण (Normalization) का विनिश्चय कर सकता है। इसके लिए बोर्ड यूपीपीबीपीबी ने एक फॉर्मूला अपनाया है। इस फॉर्मूले की पूरी जानकारी यहां दिए जा रहे नोटिस में चेक कर सकते हैं।

52000 कांस्टेबल और एसआई शुरू होने का इंतजार
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699  व सब इंस्पेक्टर के 2469 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने  का इंतजार है। इसके लिए हजारों अभ्यर्थी रोज ग्राउंड में पसीना बहा रहे हैं और आगामी पुलिस भर्ती परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं। नई भर्ती में कांस्टेबल, एसआई के अलावा जेल वार्डर के 2833 पदों पर भी वैकेंसी निकल सकती है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में करीब 25 लाख आवेदन आने की संभावना है। 

यूपी पुलिस में 62000 पदों के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन:
यूपी पुलिस में 62000 पदों को भरने के लिए जल्द ही नोटफिकेशन जारी किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB) ने असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर व कर्मशाला कर्मचारी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा कि तिथि घोषित कर दी है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी) जनवरी 2024 माह के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। इसी के साथ ही बोर्ड ने विभिन्न पदों की रिक्तियों का ब्योरा भी जारीी किया था।

यूपी पुलिस की आगामी भर्ती में पदवार रिक्तियों का ब्योरा:
- कांस्टेबल - 52,699
- उप निरीक्षक यूपी एसआई - 2469
-  रेडियो ऑपरेटर 2430
- लिपिक संवर्ग 545
- कंप्यूटर ऑपरेटर 872
- कंप्यूटर प्रोग्रामर 55
- जेल वार्डर 2833
- कुशाल खिलाड़ी 521

कुल - 62424 पद

 

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CG Board Result , MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|