ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती का इंतजार बढ़ा, आई बड़ी अपडेट

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती का इंतजार बढ़ा, आई बड़ी अपडेट

UP Police Constable Recruitment 2023 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में 20 लाख से 25 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। नया टेंडर नोटिस जारी होने से साफ है कि आवेदन शुरू होने में अभी और समय लगेगा।

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती का इंतजार बढ़ा, आई बड़ी अपडेट
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 19 Aug 2023 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable Recruitment 2023 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में 20 लाख से 25 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। आगामी 52 हजार कांस्टेबल भर्ती में कांस्टेबल नागरिक पुलिस, कांस्टेबल पीएसी,  कांस्टेबल एसएसएफ, फायरमैन, महिला बटालियन के लिए महिला कांस्टेबल के पद होंगे।  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) ने यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के आयोजन को लेकर ताजा टेंडर नोटिस जारी किया है जिसमें ये सभी बातें बताई गई हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक बार फिर अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिस जारी कर इस भर्ती परीक्षा को आयोजित करने के लिए कंपनियों और परीक्षा एजेंसियों से निविदाएं मांगी गई हैं। ताजा टेंडर नोटिस जारी होने से साफ है कि भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में अभी और समय लगेगा। टेंडर के जरिए एजेंसी का चयन होगा, उसके बाद ही आवेदन, परीक्षा व भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से निकाले नए टेंडर के मुताबिक कांस्टेबल के पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में 20 से 25 लाख उम्मीदवारों के बैठने के उम्मीद है। जबकि पहले वाले टेंडर नोटिस में कहा गया था कि 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। 

जिस कंपनी को भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फाइनल सेलेक्शन लिस्ट, हेल्पलाइन समेत कई अन्य काम देखेगी। नोटिस में उन सभी कामों की डिटेल दी गई जो भर्ती परीक्षा कराने वाली एजेंसी को देखने होंगे। नोटिस में यह भी बताया गया है कि आवदेन की इच्छुक कंपनियों में क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए। ईओआई को सभी शर्तों के साथ प्रकाशित किया गया है। सभी एजेंसियों को शर्तों के अनुसार अपनी अपनी ईओआई तय तिथि व समय के अनुसार बोर्ड में पेश करनी होगी। 

ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) 25 अगस्त 2023 तक sampark@uppbpb.gov.in पर भेज सकते हैं। ईओआई की हार्ड कॉपी भी इस पते पर भेजनी होगी -  यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, तुलसी गंगा कॉम्पलेक्स, 19 सी विधानसभा मार्ग, लखनऊ।

यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार जारी
यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार जारी है। प्रशासन की ओर से कहा गया था कि 15 जुलाई तक यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन जुलाई के बाद आधा अगस्त बीत चुका है, अब नई निविदाएं मांगे जाने के बाद साफ है कि इसमें और समय लगेगा। विज्ञप्ति जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 

भर्ती में12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। पढ़ें पूरा टेंडर नोटिस

आयु सीमा में छूट की मांग
आपको बता दें कि राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी। इसलिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवा ओवरएज हो गए हैं। आमतौर पर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड कांस्टेबल भर्ती में 18 से 22 साल तक की आयु सीमा रखता है। अब व्यापक स्तर पर अधिकतम आयु सीमा तीन साल बढ़ाने की मांग की जा रही है। हाल ही में निकली एमपी पुलिस भर्ती और राजस्थान पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें