ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरयूपी पुलिस भर्ती 2023 : अब जल्द शुरू होगी कांस्टेबल, SI आवेदन प्रक्रिया, सीएम योगी ने दिया यह आदेश

यूपी पुलिस भर्ती 2023 : अब जल्द शुरू होगी कांस्टेबल, SI आवेदन प्रक्रिया, सीएम योगी ने दिया यह आदेश

UP Police Constable, SI Bharti 2023: सीएम योगी के ताजा आदेश के बाद उम्मीद की जा रही है कुछ ही दिनों में यूपी पुलिस कांस्टेबल 52000 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। लाखों को इसका इंतजार है।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 : अब जल्द शुरू होगी कांस्टेबल, SI आवेदन प्रक्रिया, सीएम योगी ने दिया यह आदेश
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊTue, 26 Sep 2023 05:02 AM
ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable, SI Bharti 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आदेश दिया कि पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जारी चयन की प्रक्रिया आगामी दिसंबर माह तक पूरी कर लें। उन्होंने लखनऊ स्थित सरकारी आवास में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गणों के साथ विभागवार कार्मिकों की व्यवस्था को लेकर समीक्षा की और सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 और सब इंस्पेक्टर के 2469 पदों पर भर्ती होनी है। जेल वार्डर के 2833 पदों पर भी बहाली होनी है। कुछ दिनों पहले इन भर्तियों के टेंडर नोटिस जारी किए गए थे। सीएम योगी के ताजा आदेश के बाद उम्मीद की जा रही है कुछ ही दिनों में यूपी पुलिस कांस्टेबल 52000 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। प्रदेश के लाखों युवाओं को इन भर्तियों के नोटिफिकेशन का इंतजार है।

सीएम योगी ने कहा, 'सभी विभागों में ग्राम/नगर और जिला से लेकर शासन स्तर तक प्रत्येक संवर्ग की गहनता से समीक्षा कर आवश्यक रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट की जाए। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के माध्यम से सभी विभागों में रिक्तियों/ प्रचलित नियुक्ति प्रक्रिया और आवश्यक मानव संसाधन की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। नियुक्ति प्रक्रिया में सरलता के लिए ई-अधियाचन की व्यवस्था लागू की गई है, उसका उपयोग करें। नियुक्ति के लिए अधियाचन भेजने से पूर्व आरक्षण नियमावली का सूक्ष्मता से परीक्षण कर लिया जाए।'

यूपी पुलिस भर्ती में पदों का ब्योरा
- कांस्टेबल - 52,699
- उप निरीक्षक यूपी एसआई - 2469
-  रेडियो ऑपरेटर 2430
- लिपिक संवर्ग 545
- कंप्यूटर ऑपरेटर 872
- कंप्यूटर प्रोग्रामर 55
- जेल वार्डर 2833
- कुशाल खिलाड़ी 521
कुल पद - 62424 

यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती 
यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार जारी है। प्रशासन की ओर से कहा गया था कि 15 जुलाई तक यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन सितंबर बीतने को है, अब तक न नोटिफिकेशन निकला है और नहीं आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। अब जल्द ही विज्ञप्ति जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती का इंतजार बढ़ा, आई बड़ी अपडेट

यूपी पुलिस दारोगा ( एसआई, सब इंस्पेक्टर ) भर्ती 2023
UP Police SI Bharti 2023: कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के आयोजन को लेकर टेंडर नोटिस जारी किया था। नोटिस में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई भर्ती परीक्षा में 12 से 15 लाख उम्मीदवारों के बैठने के उम्मीद जताई है। 

भरे जाएंगे अन्य पद
- बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा, 'विभिन्न कार्यों में तैनात आउटसोर्सिंग कार्मिकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्मिकों को न्यूनतम मानदेय अवश्य मिले, समय पर मिले और पूरा मिले। किसी भी दशा में एक भी कर्मचारी का शोषण नहीं होना चाहिए।

- 'जनपद वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। प्राथमिकता के साथ यहां योग्य कार्मिकों की तैनाती की जाए।'

- 'आकांक्षात्मक जनपद, आकांक्षात्मक विकास खंड और आकांक्षात्मक नगरीय निकायों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित करें कि इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार मानव संसाधन की रिक्ति न हो।'

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें