ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरup police admit card 2019: कांस्टेबल भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें एडमिट कार्ड का लिंक

up police admit card 2019: कांस्टेबल भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें एडमिट कार्ड का लिंक

up police admit card 2019: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in...

up police admit card 2019: कांस्टेबल भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें एडमिट कार्ड का लिंक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Fri, 25 Jan 2019 01:53 PM
ऐप पर पढ़ें

up police admit card 2019: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2019 (up police admit card 2019) का लिंक शो नहीं हो रहा। इस लिंक पर क्लिक करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती में भाग ले रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लगातार निगाह बनाए रखें, ताकि एडमिट कार्ड का लिंक शो होते ही वे यहां से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें। उम्मीद है कि यूपीपीबीपीबी अपनी वेबसाइट पर जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होने का लिंक एक्टीवेट कर देगा। एडमिट कार्ड जारी होने का लिंक एक्टीवेट होने के साथ ही हम यहां आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराएंगे।


27 और 28 जनवरी को होगी लिखित परीक्षा-
लिखित परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 और 28 जनवरी को होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नवंबर माह में पुलिस और पीएसी कांस्टेबल के लिए 49,568 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 31360 और आरक्षी पीएसी के 18208 पद शामिल हैं।


लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। जो अभ्यर्थी इसमें भी सफल होंगे उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। सभी परीक्षाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी और फिर उसमें सबसे अधिक अंक पाने वाले 49,568 उम्मीदवरों को ज्वाइनिंग लेटर यानी की नौकरी दी जाएगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें