ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरमेरठ की भूमिका सिंह ने किया कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप, गीता के इस सिद्धांत को बनाया मूल मंत्र

मेरठ की भूमिका सिंह ने किया कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप, गीता के इस सिद्धांत को बनाया मूल मंत्र

ICSI CS result 2023 topper : द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के शुक्रवार को जारी परिणाम में मेरठ की भूमिका सिंह ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में देश में पहली रैंक हासिल की है।

मेरठ की भूमिका सिंह ने किया कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप, गीता के इस सिद्धांत को बनाया मूल मंत्र
Pankaj Vijayप्रमुख संवाददाता,मेरठSat, 26 Aug 2023 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षाओं से चंद्रयान-3 तक अपनी प्रतिभा दिखा रहे मेरठ के मेधावियों में भूमिका सिंह का नाम भी जुड़ गया है। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के शुक्रवार को जारी परिणाम में मेरठ की भूमिका सिंह ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में देश में पहली रैंक हासिल की है। भूमिका सिंह ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में दोनों मॉड्यूल को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। मॉड्यूल-1 में 5.85 एवं मॉड्यूल-2 में 13.05 फीसद छात्र ही देशभर में सफल हुए हैं। भूमिका आईसीएसआई मेरठ चैप्टर की छात्रा हैं। भूमिका ने आठ सौ अंक के दोनों मॉड्यूल में 520 अंक प्राप्त किए हैं। मुंबई से सलोनी भाविन खांट ने दूसरी और अहमदाबाद से रोहन दिनेश पंजवानी ने तीसरी रैंक पाई है।

सीएस एग्जीक्यूटिव में नेशनल टॉपर भूमिका सिंह ने कहा, 'मैं नियमित रूप दो घंटे पढ़ती थी। पांच से दस मिनट ईश्वर को समर्पित करती हूं। अपना कर्म करो, परिणाम की चिंता मत करो। गीता के इस सिद्धांत को मैं पूरी तरह से फॉलो करती हूं। परिवार में मैं पहली हूं जो कंपनी सेक्रेटरी बनने जा रही हूं। मेरे पेपर नॉर्मल गए थे। मैं पास हो जाऊंगी यह तो विश्वास था, लेकिन देश में पहली रैंक मिलेगी, यह बिल्कुल भी नहीं सोचा था। मेरे लिए पहली रैंक सरप्राइज है। बहुत खुश हूं।'

एकता नगर एक्सटेंशन निवासी भूमिका सिंह के पिता कुलदीप कुमार शोभित विवि में लॉ के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, मम्मी भावना चौधरी गृहिणी हैं। भूमिका के अनुसार कॉमर्स स्ट्रीम से 2022 में इंटर किया। पहले मेरा मन पिता की तरह लॉ करने का था, फिर मैंने इंटरनेट पर सर्च किया। लॉ से ही जुड़ा क्षेत्र मिला सीएस का। भूमिका के अनुसार मेरे माता-पिता ने मुझे सपोर्ट किया।

कंपनी सेक्रेटरी के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के मेरठ चैप्टर पर शुक्रवार को कंपनी सचिव कोर्स के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन हुआ। सीएस अंजू बंसल, प्रियम गुप्ता ने कोर्स को साझा किया। सालिम अहमद ने क्लास रूम टीचिंग से जुड़ने को कहा।

कर्म किया..फल की इच्छा नहीं की
भूमिका के अनुसार वह नियमित रूप से दस मिनट मेडिटेशन करती हैं। गीता के सिद्धांत को अच्छी तरह से मानती है। भूमिका के अनुसार मैंने तो अपना कर्म किया। नियमित रूप से पढ़ती रही। परिणाम की इच्छा नहीं की थी। ईश्वर ने जो परिणाम दिया है उसे स्वीकार करती हूं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें