12वीं पास छात्रों को फ्री में कंप्यूटर कोर्स कराएगी यूपी सरकार, 12 अगस्त तक करें आवेदन

Aug 08, 2024 11:10 am ISTPankaj Vijay विशेष संवाददाता, लखनऊ
share

उत्तर प्रदेश सरकार ने ओबीसी छात्रों (OBC) को रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन की तिथि पांच अगस्त से बढ़ाकर 12 अगस्त कर दी है। ओ लेवल और ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स कराया जाएगा।

12वीं पास छात्रों को फ्री में कंप्यूटर कोर्स कराएगी यूपी सरकार, 12 अगस्त तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि पांच अगस्त से बढ़ाकर 12 अगस्त कर दी है। ‘ओ’ लेवल और ‘ट्रिपल सी’ कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन की यह प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in पर जाकर पोर्टल obccomputertraining.upsdc.gov.in पर 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के साथ शैक्षिक और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य है और हार्ड कॉपी संबंधित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित थी, जिसे छात्रों के हितों को देखते हुए बढ़ाया गया है। प्रशिक्षणार्थियों के चयन के बाद 27 अगस्त से उनके प्रशिक्षण की शुरुआत होगी। निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि संशोधित समय-सारिणी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट और कंप्यूटर प्रशिक्षण पोर्टल पर उपलब्ध है। योजना के पात्रता मानदंड के अनुसार अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मदरसा छात्रों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी
प्रदेश के पंचायतीराज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था छात्रों की बेहतरी के लिए है, न कि परेशानी के लिए। मदरसों में चरणबद्ध तरीके से यह व्यवस्था कड़ाई से लागू की जाए।

वह बुधवार को विधान भवन के तिलक हाल में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित मदरसा ई-लर्निंग ऐप (मेला) को सभी बच्चों को डाउनलोड कराएं। इस ऐप को डाउनलोड कर छात्र उसमें उपलब्ध पाठ्य-सामग्री का अपने अध्ययन में उपयोग कर सकते हैं। 10 जुलाई से 31 अक्तूबर के बीच आवेदन कराकर पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना एवं 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2024 के बीच आवेदन कराकर दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का अधिक से अधिक लाभ अल्पसंख्यक छात्रों को दिलाएं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।