DU से पढ़ी यूपी की ये लड़की खेती कर हर महीने कमा रही सवा लाख रुपये

Pankaj Vijay ज्ञान प्रकाश, लखनऊ
Follow us on Google News
share

डीयू के दिग्गज हिंदू कॉलेज से पासआउट लखनऊ की अनुष्का ने पढ़ाई लिखाई कर नौकरी करने की बजाए खेती का रास्ता चुना। आज वह हर महीने सवा लाख कमा रही हैं। 20 से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रही है।

DU से पढ़ी यूपी की ये लड़की खेती कर हर महीने कमा रही सवा लाख रुपये

लखनऊ की एक बिटिया ने पढ़ाई लिखाई कर नौकरी करने की बजाए खेती का रास्ता चुना। आज वह हर महीने सवा लाख से अधिक कमा रही हैं। 20 से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रही है। गोमती नगर निवासी अनुष्का जायसवाल ने मोहनलालगंज तहसील में सिसेंडी के पास लीज पर जमीन ली है। अनुष्का की उम्र 27 साल है। दिल्ली के द हिन्दू कॉलेज से इकोनॉमिक्स से पीजी करने के बाद वह लखनऊ अपने घर लौट आईं और परिवार को अपना निर्णय बताया। माता-पिता ने भी उनका हौसला बढ़ाया और 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने एक एकड़ जमीन लेकर पॉली हाउस की शुरुआत की। मेहनत रंग लाने लगी और खेत तीन एकड़ का हो गया। अनुष्का ने बताया कि सालाना 16 लाख की बचत हो जाती है। अनुष्का शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, फूल गोभी समेत अन्य सब्जियों की खेती कर रही हैं।

2021 में की शुरुआत
अनुष्का ने खेती की शुरुआत वर्ष 2021 में की थी। उस वक्त सबसे कठिन कार्य श्रमिकों को नए तरह की खेती के बारे में प्रशिक्षित करना था। स्थानीय श्रमिक पहले तक धान और गेहूं की खेती करते आए थे। पॉलीहॉउस के बारे में पहले उनको समझाया। इसके बाद वे सीख गए। मजदूरों में वह महिलाओं को प्राथमिकता देती हैं। यदि पांच मजदूरों की आवश्यकता है तो उनमें से चार महिलाएं होती हैं।

किसान बनने पर मिली 50 फीसदी सब्सिडी
अनुष्का के अनुसार उनको कार्पोरेट जगत में नौकरी करने की जरा भी इच्छा नहीं थी। उनके मुताबिक खेती करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी स्तर से भी कई तरह की सब्सिडी है। उनको इस सब्सिडी का पूरा लाभ मिला। सब्जियां खेत में तैयार होने के बाद उनको मॉल और अन्य फूड चेन को सीधे सप्लाई की जाती है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।