यूपी बोर्ड की 24 अप्रैस से शुरू हो रही परीक्षा के दौरान कठिन विषयों में पर्याप्त अंतराल होने से बच्चों को रिवीजन का समय मिलेगा। हाई स्कूल के पहले दिन 24 अप्रैल को हिंदी का पेपर होने के तीन दिन बाद 28 को कंप्यूटर का पेपर है। 30 अप्रैल को अंग्रेजी और 5 मई को विज्ञान और 10 को गणित का पेपर है।
इसी तरह इंटर में 24 को हिंदी का तो एक मई को अंग्रेजी, 4 मई को रसायन विज्ञान, 6 मई को जीव विज्ञान और 8 मई को भौतिक विज्ञान और 10 को गणित का पेपर है। नारीबारी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के अनुसार यूपी बोर्ड का टाइमटेबल सराहनीय है। बच्चों को क्रमश: आसान से कठिन विषयों की परीक्षा देनी होगी। इससे परीक्षा के भय से मुक्त और परीक्षा के माहौल में ढ़लने के लिए पूरा समय मिलेगा।
राधाकृष्ण इंटर कॉलेज घूरपुर के प्रधानाचार्य समीर त्रिपाठी के अनुसार टाइम टेबल में परीक्षार्थियों का विशेष ध्यान दिया गया है। हाईस्कूल गणित की परीक्षा सबसे आखिरी में हो रही है l इसी प्रकार इंटर में भी रसायन एवं भौतिकी जैसे विषय बाद में रखे गये है। हाईस्कूल का परीक्षार्थी पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठता है इसलिए उसमें परीक्षा का भय बना रहता है l दो या तीन पेपर के बाद उसका आत्मबल मजबूत होता है l इसलिए आखिरी में कठिन विषयों की परीक्षा आते आते परीक्षार्थी पूर्ण मनोबल के साथ कठिन विषयों में भी अच्छा करेंगे।
इस बार शामिल होंगे 56,03,813 परीक्षार्थी
परीक्षा कुल परीक्षार्थी छात्र/छात्राएं
हाईस्कूल- 29,94,312 16,74,022/13,20,290
इंटरमीडिएट-26,09,501 14,73,771/11,35,730
यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें - ( UP Board High School Date Sheet 2021 )
24 अप्रैल (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - हिन्दी, प्रांरभिक हिन्दी
26 अप्रैल (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - संगीत गायन
27 अप्रैल (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गृह विज्ञान
28 अप्रैल (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - चित्रकला, रंजनकला
28 अप्रैल (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - कंप्यूटर
29 अप्रैल (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - संगीत वादन
1 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - वाणिज्य
1 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - सिलाई
03 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - सामाजिक ज्ञान
4 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - कृषि
4 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल्स, आईटी, आईटीईएस, हेल्थ केयर
5 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - विज्ञान
8 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - संस्कृत
10 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गणित
यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें - ( UP Board Inter 12th Date Sheet 2021 )
24 अप्रैल ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - हिंदी, सामान्य हिन्दी
27 अप्रैल ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - बहीखाता तथा लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिए)
27 अप्रैल ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - भूगोल
28 अप्रैल ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - व्यापारिक संगठन और पत्र व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए)
28 अप्रैल - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - गृह विज्ञान
29 अप्रैल- ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल (वाणिज्य वर्ग के लिए)
30 अप्रैल - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र
1 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अंग्रेजी
4 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - रसायन विज्ञान, इतिहास
6 मई - (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र
6 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -जीव विज्ञान और गणित
8 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए), अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान
10 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गणित , प्रारंभिक सांख्यकी ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -जीव विज्ञान और गणित
10 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - समाजशास्त्र
11 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - - संस्कृत