ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUP Board के 10वीं के इस विषयों के सिलेबस में हुआ बदलाव, जानें

UP Board के 10वीं के इस विषयों के सिलेबस में हुआ बदलाव, जानें

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय के सिलेबस में बदलाव कर दिया है। इतिहास में छात्रों को अब आठ के स्थान पर  पांच पाठ ही पढ़ने होंगे। एनसीईआरटी पैटर्न को लागू करने के...

UP Board के 10वीं के इस विषयों के सिलेबस में हुआ बदलाव, जानें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 25 Jul 2019 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय के सिलेबस में बदलाव कर दिया है। इतिहास में छात्रों को अब आठ के स्थान पर  पांच पाठ ही पढ़ने होंगे।

एनसीईआरटी पैटर्न को लागू करने के चलते ये बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2018-19 में हाईस्कूल के सिलेबस में बदलाव किया था। 

सामाजिक अध्ययन को छोड़कर सभी अन्य विषयों में एनसीईआरटी पैटर्न को लागू कर दिया गया था। वर्तमान शैक्षिक सत्र 2019-20 में सामाजिक अध्ययन में भी बदलाव किया गया है। नए सिलेबस में तीन पाठ हटाए गए हैं।

जिसमें पहला इण्डोचाइना में राष्ट्रवाद, दूसरा काम हराम और जीवन और तीसरा, पाठ उपन्यास, लेखन और इतिहास शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें