ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUP board results 2018: नतीजों से पहले शिक्षा मंत्री ने दी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा?

UP board results 2018: नतीजों से पहले शिक्षा मंत्री ने दी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज यानि रविवार दोपहर घोषित करेगा। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2018 ( UP board results 2018) को स्टूडेंट्स बोर्ड की...

UP board results 2018: नतीजों से पहले शिक्षा मंत्री ने दी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा?
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 29 Apr 2018 09:03 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज यानि रविवार दोपहर घोषित करेगा। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2018 ( UP board results 2018) को स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे। प्रदेश के लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 का इंतजार बहुत बेसब्री से कर रहे हैं। 

इस लिंक पर क्लिक करें और चेक कर सकेंगे

up board result 2018 class 10th का रिजल्ट चेक करने के लिए इसलिंक पर क्लिक करें

up board result 2018 class 12 का रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 जारी होने से पहले प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। यूपी के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि आज हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हो रहा है, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी सौभाग्यशाली विद्यार्थियों को मेरी शुभकामनाएं। 

अपने इस ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश में मेघाशक्ति को प्रोत्साहन मिले, उनका भविष्य उज्जवल हो, इसलिए नकलविहीन परीक्षा संपादित हुई, शैक्षणिक सत्र में अच्छी पढ़ाई हो अब यही प्रयत्न है।

बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए तकरीबन 66 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद तकरीबन 11 लाख स्टूडेंट्स ने ये परीक्षाएं छोड़ दी थी। इस तरह 55 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और वे यूपी बोर्ड नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UP board result 2018: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे आज होंगे घोषित, यहां देख सकेंगे रिजल्ट

Virtual Counsellor