up board intermediate result 2020: यूपी बोर्ड इंटर के आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल के नतीजे आज, CM ने दी शुभकामनाएं

Jun 27, 2020 11:53 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

UP Board 10th 12th Result 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज हाई स्कूल और इंटर दोनों के नतीजे जारी कर रहा है। बस कुछ देर में 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश...

up board intermediate result 2020: यूपी बोर्ड इंटर के आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल के नतीजे आज, CM ने दी शुभकामनाएं

UP Board 10th 12th Result 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज हाई स्कूल और इंटर दोनों के नतीजे जारी कर रहा है। बस कुछ देर में 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP ) की वेबसाइट  upmsp.edu.in , upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in के साथ लाइव हिन्दुस्तान पर भी सबसे पहले नतीजे चेक कर सकेंगे। पिछले साल के इंटर के नतीजों की बात करें तो  इंटर के 70.06 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी बच्चों को नतीजों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 27, 2020

इंटर के आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल के नतीजे जारी किए जाएंगे। 

इस बार रिकॉर्ड 12 दिन में परीक्षाएं आयोजित की गईं थी। 

इस बार भी ग्रेस मार्क्स और मॉडरेशन पॉलिसी से नतीजे अच्छे आने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले साल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर तनु तोमर ने टॉप स्थान हासिल किया था। पुट्ठी गांव में एक साधारण किसान परिवार में जन्मी तनु तोमर बड़ौत के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज की छात्रा थीं। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट आप www.livehindustan.com पर भी देख सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होती ही आपके मोबाइल पर अलर्ट आ जाए तो उसके लिए आप ऊपर दिए गए बॉक्स में अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन कराएं। जैसे ही यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होगा, आपके मोबाइल पर अलर्ट आ जाएगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।