UP Board exams 2020: सीसीटीवी की निगरानी में जचेंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां

वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी बारी है। मेरठ में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन होगा और मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके लिए दिशा निर्देश दिए गए...

up board exam 2020

यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी बारी है। मेरठ में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन होगा और मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। एक तरह से पहली बार ऐसा होगा कि वाइस रिकार्डर के बीच कॉपी चेक होगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020 में पहली बार सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इस बारे में डीआईओएस का कहना है कि अभी इसका पता नहीं है कि मूल्यांकन केंद्रों की वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी या नहीं, लेकिन कॉपियों की चेकिंग सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही होंगी। बहरहाल परीक्षा की सख्ती को लेकर लग तो यही रहा है कि मूल्यांकन केंद्रों की भी वेबकास्टिंग की जा सकेगी। इस संबंध में क्षेत्रीय सचिव व जेडी की ओर से भी कोई गाइडलाइन नही मिली है।

UP Board Result 2020 की तैयारी तेज, 279 केंद्रों पर 16 मार्च से जंचेंगी कॉपियां

इसके अलावा डीआईओएस की संस्तुति पर ही मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। यदि किसी केंद्र पर अव्यवस्था की कोई शिकायत मिलती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित डीआईओएस की होगी। सूत्रों के अनुसार जिन स्कूलों में मूल्यांकन होना है उनमें से अधिकांश में सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर लगे हैं। जिनमें कोई कमी है वहां मूल्यांकन शुरू होने से पहले दूर कर ली जाएगी।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सीसीटीवी की निगरानी में जचेंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां