यूपी बोर्ड परीक्षा 2020: पहली बार कैमरे-वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में जंचेंगी कॉपियां

वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूपी बोर्ड की कॉपियां पहली बार सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में जांची जाएंगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मूल्यांकन केंद्रों की वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी या नहीं। हालांकि शासन में बैठे बड़े अफसर यदि...

मूल्यांकन

यूपी बोर्ड की कॉपियां पहली बार सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में जांची जाएंगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मूल्यांकन केंद्रों की वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी या नहीं। हालांकि शासन में बैठे बड़े अफसर यदि चाहें तो बोर्ड परीक्षा की तरह मूल्यांकन केंद्रों की भी वेबकास्टिंग की जा सकेगी। इस संबंध में सचिव यूपी बोर्ड नीना श्रीवास्तव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 2 मार्च को लिखे पत्र में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए निर्धारित केंद्रों पर स्ट्रांगरूम, मूल्यांकन कार्य के लिए तय कक्षों में सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर आदि की जानकारी मांगी है। पिछले साल भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन के निर्देश दिए गए थे लेकिन पिछले साल अधिकतर स्कूलों में वॉइस रिकॉर्डर की सुविधा नहीं थी। 

इस बार सचिव ने साफ कर दिया है कि डीआईओएस की संस्तुति पर ही मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।यदि किसी केंद्र पर अव्यवस्था की कोई शिकायत मिलती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित डीआईओएस की होगी। सूत्रों के अनुसार जिन स्कूलों में मूल्यांकन होना है उनमें से अधिकांश में सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर लगे हैं। जिनमें कोई कमी है वहां मूल्यांकन शुरू होने से पहले दूर कर ली जाएगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020: माननीय की सिफारिश पर परीक्षा केन्द्र बना था विवादित विद्यालय!

10 दिन में जंचेगी कॉपी 
पिछले साल 231 केंद्रों पर 15 दिनों में मूल्यांकन हुआ था। इस बार 15 या 16 मार्च से संभावित मूल्यांकन 10 दिन में पूरा करने के लिए केंद्रों व शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इस साल 1.5 लाख के आसपास शिक्षक ड्यूटी करेंगे।

स्मार्टफोन नहीं रख सकेंगे
मूल्यांकन के दौरान शिक्षक स्मार्टफोन नहीं रख सकेंगे। दो साल पहले अवॉर्ड ब्लैंक समेत अन्य गोपनीय दस्तावेज व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद बोर्ड ने सभी डीआईओएस से यह निर्देश दिया है कि कोई व्यक्ति मूल्यांकन के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पहली बार कैमरे-वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में जंचेंगी यूपी बोर्ड कॉपियां