ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUP Board Date Sheet 2021 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षाएं 24 अप्रैल से, यहां देखें पूरी डेटशीट

UP Board Date Sheet 2021 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षाएं 24 अप्रैल से, यहां देखें पूरी डेटशीट

UP Board Date Sheet 2021 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बुधवार को हाईस्कूल (10वीं) व इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की...

UP Board Date Sheet 2021 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षाएं 24 अप्रैल से, यहां देखें पूरी डेटशीट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 10 Feb 2021 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

UP Board Date Sheet 2021 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बुधवार को हाईस्कूल (10वीं) व इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 कार्यदिवसों में संपन्न होकर 10 मई को समाप्त होंगी, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्यदिवसों में संपन्न होकर 12 मई को खत्म होंगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे 11.15 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 लड़के और 13,20,290 लड़कियां यानी कुल 29,94,312 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। जबकि इंटर में 14,73,771 लड़के और 11,35,730 लड़कियां यानी कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। हाईस्कूल व इंटर दोनों परीक्षाओं में 31,47,793 लड़के और 24,56,020 लड़कियां (कुल 56,03,813 परीक्षार्थी) पंजीकृत हैं। 

पिछले वर्ष (2020) की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 (कुल 56,10,819) परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें - ( UP Board High School Date Sheet 2021 )
24 अप्रैल (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) -  हिन्दी, प्रांरभिक हिन्दी
26 अप्रैल (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - संगीत गायन
27 अप्रैल (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गृह विज्ञान 
28 अप्रैल (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - चित्रकला, रंजनकला
28 अप्रैल (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - कंप्यूटर 
29 अप्रैल (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - संगीत वादन
1 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - वाणिज्य
1 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - सिलाई
03 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - सामाजिक ज्ञान
4 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - कृषि
4 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल्स, आईटी, आईटीईएस, हेल्थ केयर 
5 मई  (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - विज्ञान 
8 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - संस्कृत
10 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गणित

यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें - ( UP Board Inter 12th Date Sheet 2021 )

24 अप्रैल ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - हिंदी, सामान्य हिन्दी 
27 अप्रैल ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - बहीखाता तथा लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिए)
27 अप्रैल ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - भूगोल
28 अप्रैल ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - व्यापारिक संगठन और पत्र व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए)
28 अप्रैल - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - गृह विज्ञान
29 अप्रैल- ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल (वाणिज्य वर्ग के लिए)
30 अप्रैल -  ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -  कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र
1 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अंग्रेजी
4 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - रसायन विज्ञान, इतिहास
6 मई - (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे)  - मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र
6 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -जीव विज्ञान और गणित
8 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए), अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान
10 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे)  - गणित , प्रारंभिक सांख्यकी ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -जीव विज्ञान और गणित
10 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - समाजशास्त्र
11 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - -  संस्कृत
12 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -  नागरिक शास्त्र
 

यहां देखें पूरी डेटशीट

परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा करते समय डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, 'परीक्षा तिथियों का ऐलान समय से कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है। परीक्षा को एक पर्व मानते हुए प्रसन्नचित होकर पूर्ण मनोयोग व उत्साह के साथ परीक्षा में शामिल हों।' 

Virtual Counsellor