UP Board 10th, 12th result 2020: कॉपियों का मूल्यांकन जल्द होगा पूरा, जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में नतीजे आने की उम्मीद

May 30, 2020 01:18 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

यूपी बोर्ड अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम तैयार करने में लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने 96 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि ऑरेंज, ग्रीन...

UP Board 10th, 12th result 2020: कॉपियों का मूल्यांकन जल्द होगा पूरा, जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में नतीजे आने की उम्मीद

यूपी बोर्ड अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम तैयार करने में लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने 96 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि ऑरेंज, ग्रीन और रेड जोन में तेजी से कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। अधिकारियों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो  सकता है। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद अंकों को चढ़ाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जून के तीसरे सप्ताह या चौथे सप्ताह तक जारी हो सकते हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश उपमुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि जून के आखिर तक नतीजे जारी होंगे।  सूत्रों के अनुसार परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों में मिले नंबर अंकपत्र पर चढ़ाने के लिए कम्प्यूटर फर्मों को तीन चरणों में भेजे जाते हैं। पहले चरण के अंक भेजे जा चुके हैं जबकि दूसरे चरण के अंक एक-दो दिन में भेजे जाएंगे। अलग-अलग विषयों के अंक रोल नंबर के अनुसार चढ़ाए जाते हैं। तीसरे चरण में अंक भेजने के बाद मिलान का काम शुरू होगा। मूल्यांकन पूरा होने के एक महीने में परिणाम घोषित हो जाता है। इस लिहाज से जून अंत तक रिजल्ट आने की पूरी संभावना है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सचिव नीना श्रीवास्तव को मिला तीन महीने का सेवा विस्तार भी 30 जून को समाप्त हो रहा है।

रिजल्ट आने पर स्टूडेंट्स livehindustan.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट आते ही आपके मोबाइल पर SMS या अलर्ट आए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

यूपी बोर्ड 10 वीं 2020 का रिजल्टयूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2020
यूपी बोर्ड 12 वीं 2020 का रिजल्टयूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2020

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।