UP Board Exams 2020: आज खत्म होंगे यूपी बोर्ड एग्जाम, जानें कितने लाख स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा

मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज समाप्त हो जाएंगी। आज अंतिम दिन पहली पाली में इंटरमीडिएट शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), मानव विज्ञान का पेपर होगा। दूसरी पाली में फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र सहित अन्य...

bihar board intermediate examination 2020 begins amid tight security at 46 centers in bhagalpur more

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज समाप्त हो जाएंगी। आज अंतिम दिन पहली पाली में इंटरमीडिएट शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), मानव विज्ञान का पेपर होगा। दूसरी पाली में फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं। हाईस्कूल की महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं 29 फरवरी को ही समाप्त हो गई थीं। होली के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया जाएगा।

12 को होगी दो केंद्रों की पुनर्परीक्षा
प्रयागराज। यू़डी मेमोरियल इंटर कॉलेज असरावे कला तथा बघई सिंह सिंगरौर इंटरमीडिएट कॉलेज चंद्रसेन की इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षाएं 12 मार्च को आयोजित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि यूडी मेमोरियल की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज तथा बघई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज की सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुबह 8 से 11:15 बजे तक होगी। 
 
4.68 लाख ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या शुक्रवार शाम तक 468804 हो गई। वहीं शुक्रवार को पूरे प्रदेश में इंटरमीडिएट के 674 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। अब तक 400 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया जबकि अलग-अलग मामलों में प्रदेश में अब तक 223 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। गुरुवार को प्रयागराज में 1483 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। पहली पाली में सात तो दूसरी पाली में समाजशास्त्र की परीक्षा 1476 परीक्षार्थियों ने छोड़ी। खास बात यह है कि इन 1476 में 619 छात्र और 857 छात्राएं हैं। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आज खत्म होंगे यूपी बोर्ड एग्जाम, जानें कितने लाख ने छोड़ी परीक्षा