यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा खत्म, जानें कितने लाख स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा

हिन्दुस्तान टीम, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा मंगलवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल व आईटी की परीक्षा थी। हाईस्कूल की परीक्षा 270158...

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा मंगलवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल व आईटी की परीक्षा थी। हाईस्कूल की परीक्षा 270158 परीक्षार्थियों ने छोड़ी है। सुबह की ही पाली में इंटर व्यावसायिक विषय एवं शाम की पाली में बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार व अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। इंटर का पेपर 6 मार्च को खत्म होगा। 6 मार्च को सुबह की पाली में शस्य विज्ञान एवं मानव विज्ञान व शाम की पाली में व्यावसायिक वर्ग के तहत विभिन्न विषयों की परीक्षा है। बुधवार को दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे की पाली में इंटर संस्कृत का पेपर है। 5 मार्च को सुबह व्यावसायिक वर्ग के विभिन्न विषयों जबकि शाम को समाजशास्त्र की परीक्षा है।

अब तक 4,60,559 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा छोड़ चुके हैं। मंगलवार को हाईस्कूल के 23 और इंटर के 503 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है। हाईस्कूल में एक छात्र व एक छात्रा जबकि इंटर में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। अब तक 398 परीक्षार्थी नकल में पकड़े जा चुके हैं। वहीं, प्रयागराज में पहली पाली में 32 व दूसरी पाली में 384 परीक्षार्थी गायब रहे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा खत्म, लाखों स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा