यूपी अटल आवासीय विद्यालय में दाखिले के फॉर्म निकले, इस जिले की प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी को

Jan 06, 2024 01:58 pm ISTPankaj Vijay हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज के कोरांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय के लिए 280 बच्चों की प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी को होगी। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों और श्रमिकों के बच्चों को इन विद्यालय में शिक्षा दी जाएगी।

यूपी अटल आवासीय विद्यालय में दाखिले के फॉर्म निकले, इस जिले की प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी को

प्रयागराज के कोरांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय के लिए 280 बच्चों की प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी को होगी। कोरोना काल में अनाथ हुए उत्तर प्रदेश भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मुख्य धारा में लाने के लिए अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा दी जाएगी।

सहायक श्रमायुक्त लालाराम के अनुसार कक्षा छह में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म एक मई 2012 से पहले तथा 31 जुलाई 2014, कक्षा नौ के लिए बच्चे का जन्म एक मई 2009 तथा 31 जुलाई के बाद नहीं होनी चाहिए। प्रवेश के लिए प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा जिला श्रम विभाग के कार्यालय में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। प्रयागराज मंडल के चारों जिलों में प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी।

राज्य के अन्य विभिन्न जिलों में इस समय अटल आवासीय स्कूलों में एडमिशन के फॉर्म निकले हुए हैं। लखीमपुर में शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा छह में 140 और कक्षा नौ में 140 बच्चों का प्रवेश होना है। आवेदन करने के बाद इन बच्चों की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा पास होने के बाद बच्चों का दाखिला होगा।

सहारनपुर में कक्षा छह और कक्षा नौ के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के जरिए 280 छात्रों का प्रवेश कराया जाएगा। यहां 22 जनवरी तक आवेदन एवं 20 फरवरी को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित की गयी है। 

आपको बता दें कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए नवोदय की तर्ज पर अटल आवासीय विद्यालय सरकार ने शुरू कराया है। तीन साल पहले से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों का ही प्रवेश कराया जाएगा।
 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।