ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUKPSC Assistant Accountant Recruitment 2022: आज जारी होगा नोटिफिकेशन, psc.uk.gov.in पर कर सकेंगे चेक

UKPSC Assistant Accountant Recruitment 2022: आज जारी होगा नोटिफिकेशन, psc.uk.gov.in पर कर सकेंगे चेक

UKPSC Assistant Accountant Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन आज यानी 28 अक्टूबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। वे सभी उम

UKPSC Assistant Accountant Recruitment 2022: आज जारी होगा नोटिफिकेशन, psc.uk.gov.in पर कर सकेंगे चेक
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 28 Oct 2022 06:25 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UKPSC Assistant Accountant Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन आज यानी 28 अक्टूबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। वे सभी उम्मीदवार जो यूकेपीएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट  ukpsc.net.in. पर अपडेट चेक कर सकते हैं।

आयोग आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर असिस्टेंट अकाउंटेंट पद के लिए विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी करेगा। यूकेपीएससी द्वारा पहले जारी संक्षिप्त नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट अकाउंटेंट के लिए भर्ती नोटिफिकेशन 28 अक्टूबर 2022 को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। बता दें,  इससे पहले यूकेपीएससी ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया था।

बता दें, इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट अकाउंटेंट, ऑडिटर अकाउंटेट और विभिन्न अन्य पदों के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

UKPSC Assistant Accountant Recruitment 2022: ऐसे करना है डाउनलोड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।

स्टेप 2-  'Recent Updates' पर क्लिक कर "UKPSC Exam Calendar 2022" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- यह आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा।

स्टेप 4- अपने भविष्य के संदर्भ के लिए यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022 को डाउनलोड करें और सहेजें।

UKPSC Forest Guard Recruitment 2022: फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर निकली भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। भर्तियों में अनुसूचित जाति के लिए 164, अनुसूचित जनजाति को 37, अन्य पिछड़ा को 126, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 94, अनारक्षित के लिए 473 पद हैं। उत्तराखंड के पूर्व सैनिक के लिए 18 पद, उत्तराखंड के अनाथ 24, महिला के लिए 268 आरक्षित किए गए हैं।

Virtual Counsellor