ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरब्रिटेन का वेलिंगटन कॉलेज पुणे में पहला स्कूल खोलेगा

ब्रिटेन का वेलिंगटन कॉलेज पुणे में पहला स्कूल खोलेगा

 ब्रिटेन का वेलिंगटन कॉलेज इंटरनेशनल भारत में अपना पहला विद्यालय पुणे में खोलेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कॉलेज ने भारत में स्कूल खोलने के लिए यूनिसन ग्रुप के साथ पिछले महीने साझेदारी की...

ब्रिटेन का वेलिंगटन कॉलेज पुणे में पहला स्कूल खोलेगा
एजेंसी,नई दिल्लीMon, 08 Nov 2021 06:12 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

 ब्रिटेन का वेलिंगटन कॉलेज इंटरनेशनल भारत में अपना पहला विद्यालय पुणे में खोलेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कॉलेज ने भारत में स्कूल खोलने के लिए यूनिसन ग्रुप के साथ पिछले महीने साझेदारी की घोषणा की थी। यूनिसन एजुकेशन फाउंडेशन के सह-संस्थापक अनुज अग्रवाल ने कहा कि दीर्घकालिक रणनीति पूरे भारत में स्कूल खोलने की है। पहला विद्यालय पुणे में 2023 में खुलेगा। दूसरे विद्यालय के बारे में भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई विद्यालय खोलने की योजना है लेकिन इसकी गति उस हिसाब से ही रखी जाएगी जिसमें गुणवत्ता और विशिष्टता को सुनिश्चित किया जा सके। अग्रवाल ने कहा, ''वेलिंगटन कॉलेज इंटरनेशनल पुणे में मौजूदा स्कूलों का एक विकल्प प्रदान करेगा। वेलिंगटन का ध्यान सर्वांगीण उत्कृष्टता प्रदान करने पर होगा।'' वेलिंगटन कॉलेज इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों का समूह है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें