ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUK board result 2018 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2018 घोषित, 10वीं में काजल-12वीं में दिव्यांशी ने किया टॉप; यहां देखें नतीजे

UK board result 2018 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2018 घोषित, 10वीं में काजल-12वीं में दिव्यांशी ने किया टॉप; यहां देखें नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2018 (UK board 10th result 2018) और उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2018 (UK board 12th result...

UK board result 2018 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2018 घोषित, 10वीं में काजल-12वीं में दिव्यांशी ने किया टॉप; यहां देखें नतीजे
रामनगर। हिन्दुस्तान टीमSun, 27 May 2018 09:55 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2018 (UK board 10th result 2018) और उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2018 (UK board 12th result 2018) घोषित कर दिया। ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने ये परीक्षाएं दी थीं, वे अपने नतीज बोर्ड (UBSE) की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 

10वीं में काजल प्रजापति, राणा प्रताप इंटर कॉलेज खटिमा (उधमसिंह नगर), 98.04 प्रतिशत टॉपर रहीं। 12वीं में दिव्यांशी राज, आरएलएस चौहान एसवीएमआईसी जसपुर (ऊधमसिंह नगर) 98.04 प्रतिशत टॉपर रहीं। रिजल्ट देने में बागेश्वर जिला बना टॉपर। बागेश्वर जिले से इंटरमीडिएट में 91.99 प्रतिशत और हाईस्कूल में 84.06 प्रतिशत छात्रों ने पास की परीक्षा।

इस साल हाईस्कूल में छात्रों का पास प्रतिशत 68.96 और छात्राओं का 80.22 प्रतिशत रहा। इंटर में लड़कियां का पास प्रतिशत 82.03 और लड़कों का 75.08 प्रतिशत रहा। इंटर में रेगुलर छात्रों का रिजल्ट 80.66 प्रतिशत, जबकि प्राइवेट छात्रों का 48.70 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल की बात करें तो 78.83 रेगुलर छात्र पास हुए। जबकि 35.66 प्रतिशत ही प्राइवेट माध्यम से परीक्षा देने वाले छात्र पास हो सके।

लाइव हिन्दुस्तान पर ऐसे चेक करें UK board result 2018

-10वीं के विद्यार्थी 'उत्तराखंड बोर्ड 10 वीं 2018 का रिजल्ट' के लिंक पर क्लिक करें

- 12वीं के विद्यार्थी 'उत्तराखंड बोर्ड 12 वीं 2018 का रिजल्ट' के लिंक पर क्लिक करें। अब वहां रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

LIVE UPDATES: UBSE results 2018, UK board 10th result 2018, UK board 12th result 2018

01:00 PM: 2017 में 12वीं का रिजल्ट  78.89 और 10वीं का रिजल्ट  73.67 था। इस साल दोनों कक्षाओं के रिजल्ट में सुधार हुआ है।

12:00 PM:12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी। लड़कियों का पास प्रतिशत 82.83 फीसद रहा है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 75.3 प्रतिशत रहा है।

11:30 AM-  दसवीं की टॉपर काजल प्रजापति हैं। वहीं, 12वीं की टॉपर दिव्यांशी राज हैं।

11:15 AM- 10 वीं में 74.57 रहा पास प्रतिशत। वहीं, 12वीं में 78.9 पास पर्सेंटेज रहा है।

11:08 AM- देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में रिजल्ट की जानकारी देने पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे।

11:04 AM- रिजल्ट जारी करने पहुंचे सभापति

10:58 AM: किसी भी समय जारी हो सकते हैं उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं, के नतीजे

10:53 AM- शिक्षा मंत्री ने छात्र-छात्राओं को दीं शुभकामनाएं। 

10:51 AM: रामनगर बोर्ड ऑफिस से सचिव रिजल्ट जारी करेंगे। वहीं, शिक्षा मंत्री देहरादून निदेशालय से जानकारी देंगे।

10:45 AM- बस 15 मिनट बाद उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं नतीजे होंगे जारी। सबसे पहले नतीजे देखने के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें।

10:40 AM-  जानिए कैसा रहा है उत्तराखंड बोर्ड का पिछला रिजल्ट

इंटर में यह रहा पासिंग प्रतिशत
2013-   79.82
2014-   70.39
2015- 74.54
2016-   78.41
2017-  78.89

 

हाईस्कूल का पासिंग प्रतिशत
वर्ष           प्रतिशत

2013     71.43
2014     69.40
2015      70.68
2016       73.47
2017        73.67

10:30 AM- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति व निदेशक आर. के. कुंवर ओर सचिव डॉ नीता तिवारी पंहुची निदेशालय। विभाग की रिजल्ट से पहले गोपनीय बैठक जारी।

UK Board Result 2018

10:00 AM: बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए बोर्ड ऑफिस में चल रही हैं तैयारियां

9:15 AM: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट रामनगर स्थित बोर्ड ऑफिस से जारी होगा। सुबह 11 बजे जारी होगा रिजल्ट। 

9:00 AM: उत्तराखंड बोर्ड  ने इन परीक्षाओं का आयोजन 1309 सेंटरों पर कराया था। 

8:30 AM: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं 2017 परिणाम में पास प्रतिशत 78.89 फीसदी रहा। 

8: 00 AM: पिछले साल की तुलना में इस बार शिक्षा बोर्ड पांच दिन पहले परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। 

7:45 AM: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन मार्च महीने में कराया गया था। ये परीक्षाएं 3 मार्च से लेकर 24 मार्च के बीच कराई गई थीं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें