ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUGC NET के नतीजे आज या कल कभी भी किए जा सकते हैं जारी

UGC NET के नतीजे आज या कल कभी भी किए जा सकते हैं जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट की आंसर की जारी करने के बाद अब नतीजे जारी करने की तैयारी में हैं। 83 विषयों के लिए आयोजित हुई परीक्षा के नतीजे आज या कल कभी भी जारी किए जा सकते हैं। अब उम्मी

UGC NET के नतीजे आज या कल कभी भी किए जा सकते हैं जारी
Anuradha Pandeyलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 31 Mar 2023 08:47 AM
ऐप पर पढ़ें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट की आंसर की जारी करने के बाद अब नतीजे जारी करने की तैयारी में हैं।  83 विषयों के लिए आयोजित हुई परीक्षा के नतीजे आज या कल कभी भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक यूजीसी ने नतीजे जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, फिर भी  उम्मीदवारों को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है। एनटीए कभी भी यूजीसी नेट के नतीजे जारी कर सकता है। अभ्यर्थी नतीजे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से चेक कर सकेंगे। इससे पहले आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 25 मार्च तक का समय दिया गया था। अब आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और फिर उसके बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। 

फाइनल आंसर की के आधार पर ही अभ्यर्थियों के मार्क्स तय किए जाएंगे। पहले आपत्तियो के बाद एक फाइनल आंसर की आएगी, इसके बाद संपूर्ण परिणाम घोषित किए जाएंगे।  यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का आयोजन पांच चरणों में किया गया था। आखिरी चरण की परीक्षा 15 मार्च को समाप्त हुई थी।

ऐसे चेक कर पाएंगे नतीजे

UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध UGC NET 2023 रिजल्ट पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपकी आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड करें।

Virtual Counsellor